Header Ads

एलो वेरा जूस पीने से सेहत को होने वाले फायदे जानिए।

Aloe Vera
एलोवेरा जूस पीने के फायदे जानने के लिए यह लेख जरूर पढ़े। Health benefits of drinking Aloe Vera juice in Hindi. एलो वेरा एक औषधीय पौधा हैं, जिसे भारत में ग्वारपाठा, घृतकुमारी, मुसब्बर वेरा या घीकवार के नाम से भी जाना जाता हैं। आइये एलोवेरा जूस पीने से स्वास्थ्य को होने वाले अनमोल लाभ के बारे में जानते हैं।

एलोवेरा जूस पीने के फायदे :- 

1. एलोवेरा जूस पीने से कब्ज़ की समस्या को दूर करने में मदद मिलती हैं।

2. एलो वेरा का रस स्किन में नमी को बनाए रखता हैं, जिससे स्किन लम्बी उम्र तक हेल्दी बनी रहती हैं।

3. एलोवेरा सुन्दरता को बढ़ाने का काम करता हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए किया जाता हैं। एलो वेरा के इस्तेमाल से हेयर जैल, बॉडी लोशन, स्किन जैल, शैम्पू, एलो वेरा जैल आदि बनाये जाते हैं।

4. एलोवेरा के रस का सेवन करने से शरीर में खून की वृद्धि होती हैं। इसलिए खून की कमी को दूर करने के लिए एलो वेरा का जूस पीना अच्छा उपाय हैं।

5. एलोवेरा का जूस नजला-खांसी को दूर करने में दवा की तरह काम करता हैं। इसके पत्तों को भून कर रस निकाल ले और आधा चम्मच एलो वेरा रस को एक कप गर्म पानी में मिला कर पिए। इससे नजले-जुकाम एवं खांसी से बहुत ही जल्दी आराम मिलता हैं।

6. एलोवेरा के जूस को पीने का फायदा यह भी हैं की यह खून में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है।

7. एलो वेरा का रस बालों में लगाने से बाल घने, काले और मुलायम बनते हैं।

8. एलोवेरा गंजेपन की समस्या से भी छुटकारा दिलाता हैं। इसलिए एलोवेरा जूस पीजिये और बालों का झड़ना और गंजेपन की समस्या से मुक्ति पाए।



9. जल जाने पर या फिर चोट लगने पर एलो वेरा जैल या एलो वेरा को छिल कर ज़ख्म पर लगाने से काफी ज्यादा आराम मिलता हैं। जली हुई जगह पर एलोवेरा जैल लगाने से वहा पर छालें भी नहीं पड़ते हैं और 3 से 4 बार इसका इस्तेमाल करने से जलन भी दूर हो जाती हैं।

10. सरसों के तेल में एलोवेरा का रस मिला कर सिर को धोने से पहले लगाए। इससे बाल चमकदार बनने लगते हैं।

11. तेज़ धूप में जाने से पहले एलो वेरा के रस को स्किन पर अच्छी तरह से लगा ले। इससे स्किन को सनबर्न से बचाने में मदद मिलती हैं।

12. एलोवेरा का जूस पीने से डायबिटीज, बवासीर और पेट की बिमारियों को ख़त्म करने में मदद मिलती हैं।

13. घृत कुमारी के रस में मेहँदी मिला कर बालों में लगाने से बाल घने और चमकदार बनते हैं।

14. एलो वेरा का जूस नियमित रूप से पीने से मुहांसे, रूखी त्वचा, चेहरे की झुर्रियां, दाग-धब्बे, आँखों के नीचे काले घेरों को ख़त्म करने में मदद मिलती हैं।

15. एलो वेरा को सरसों के तेल में गर्म करके जोड़ो की मालिश करने से जोड़ो के दर्द को कम करने में मदद मिलती हैं।

16. फटी एडियों पर एलोवेरा लगाने से यह बहुत ही जल्दी ठीक हो जाती हैं।