Header Ads

नारियल के उपयोगी घरेलु नुस्खे और उपाय के बारे में जानिए।

नारियल के घेरलू नुस्खे और उपाय, health benefits & home remedies of coconut in Hindi.

नारियल भारत में ज्यादातर समुंदरी प्रान्तों में उगाया जाता हैं। नारियल में पोटैशियम, फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल भी नहीं होता हैं। जिसकी वजह से यह मोटापे को दूर करने का काम करता हैं। आज के लेख में नारियल के उपयोगी घरेलु नुस्खे और उपाय आदि के बारे में आपको बताएँगे ताकि, आप भी नारियल से होने वाले फायदों से अनजान न रहे। Home remedies & Benefits of Coconut in Hindi.

नारियल बालों और स्किन को हेल्दी रखने का काम करता हैं। यह बॉडी को एनर्जी प्रदान करता हैं, चाहे आप सूखा नारियल खाए, कच्चा नारियल खाए या फिर नारियल पानी पिए, सभी ही सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी होते हैं। नारियल में विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और कुछ जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें फाइबर भी ज्यादा होता हैं जो पेट के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं। जिन लोगो को कब्ज़ की समस्या हैं, उनके लिए नारियल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हैं।

आइये जानते हैं नारियल के घरेलू नुस्खे, उपाय और उससे होने वाले लाभ :-

1. स्त्रियों में अगर माहवारी से सम्बन्धित समस्याएं हैं तो रोजाना दस ग्राम गीला नारियल खाना चाहिए और साथ में गाय का दूध पीना फायदेमंद रहेगा।

2. नारियल का तेल स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी हैं। नारियल के तेल से स्किन की मालिश करने पर स्किन हमेशा जवान और हेल्दी बनी रहती हैं।

3. नारियल की तासीर ठन्डी होती हैं, जिसके कारन यह नकसीर को रोकने में मदद करता हैं।

4. रोजाना सूखा नारियल खाना चाहिए। रात को सोने से पहले गले, चेहरे और झुर्रियों वाले स्थान पर नारियल का तेल लगाये। हाथो को ऊपर ले जाते हुए हल्के हाथों से मालिश करे। इसके बाद सुबह उठकर साफ़ पानी से चेहरे को धो ले, इससे झुर्रियों को ख़त्म करने में काफी ज्यादा मदद मिलती हैं।

5. नारियल की गिरी को बादाम, अखरोट और मिश्री आदि के साथ मिला कर खाया जाये तो इससे याददाश्त को बढ़ाने में काफी ज्यादा मदद मिलती हैं।

6. मुल्तानी मिटटी में खट्टी दही मिला कर पेस्ट बनाये। इस पेस्ट में नारियल के तेल की कुछ बूंदे भी डाले। इस पेस्ट को बालों में लगाये, इससे बाल चमकदार और मजबूत बनते हैं।

7. मूंह में छालों की समस्या से परेशान हैं तो कच्चा नारियल खाए और ज्यादा से ज्यादा मात्रा में नारियल पानी का सेवन करे। इस उपाय को अजमाने से मूंह के छालें बहुत ही जल्दी ठीक हो जाते हैं।



8. प्रतिदिन 2 से 3 गिलास नारियल पानी का सेवन करने से चेहरा चमकदार बनने लगता हैं।

9. खांसी की समस्या में नारियल के दूध में एक चम्मच खसखस और एक चम्मच शहद मिला कर रात को सोने से पहले लेना चाहिए। इससे खांसी को जल्दी दूर करने में मदद मिलती हैं।

10. थाइरोइड, किडनी, मूत्र से सम्बन्धित बीमारियाँ और डायबिटीज के मरीजों के लिए नारियल बहुत ही ज्यादा लाभकारी हैं।

11. नारियल के दूध के बारे में यह कहा जाता हैं की यह गले की खराश से छुटकारा दिलाता हैं। इसके अलावा नारियल का दूध पेट के अल्सर को भी ठीक करने के लिए जाना जाता हैं।

12. शीघ्रपतन की समस्या होने पर रोजाना सुबह 10 ग्राम सूखी नारियल की गिरी खाने के बाद 1 गिलास गाय का दूध पीने से काफी ज्यादा फायदा मिलता हैं। इससे शीघ्रपतन की समस्या धीरे-धीरे करके ख़त्म होने लगती हैं।

13. नारियल में विभिन्न प्रकार के एंजाइम पाए जाते हैं जो पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं। पेट में दर्द हो या फिर पेट में गैस बनने की समस्या हैं तो नारियल पानी जरूर पीजिये। इसके सेवन से उल्टी आने की समस्या से भी निजात मिलता हैं।

14. नारियल की गिरी सुन्दरता में वृद्धि करती हैं। चेहरे पर नारियल के गिरी को मलने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं और चेहरे पर एक नया निखार आता हैं।