Header Ads

चॉकलेट खाने के 8 बेहतरीन फायदे जानिए।

Chocolate Benefits
क्या आपको चॉकलेट खाने के फायदे के बारे में पता हैं? क्या कहा नहीं, तो यह लेख जरूर पढ़े। क्योंकि ज्यादातर लोग यह सोचते हैं की चॉकलेट खाने से दांतों को नुकसान होता हैं और इसी वजह से वह चॉकलेट नहीं खाते हैं। हाँ यह बात तो सही हैं की ज्यादा मात्रा में चॉकलेट नहीं खानी चाहिए। क्योंकि ज्यादा मात्रा में चॉकलेट सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं। लेकिन जब आप थोड़ी मात्रा में चॉकलेट को खाते है तो यह आपके लिए जादुई दवा की तरह काम करने लगता हैं। अक्सर बच्चों को चॉकलेट खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता हैं, लेकिन बड़े लोग, बच्चों को चॉकलेट खाने से मना करते हैं और उन्हें समझाते हैं की चॉकलेट खाना उनके लिए हानिकारक हैं।

बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करने की वजह शायद यह भी हैं, की लोग चॉकलेट खाने से सेहत को होने वाले फायदे के बारे में नहीं जानते हैं। आइये जानते हैं थोड़ी मात्रा में चॉकलेट क्यों खाना चाहिए? इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको हैरान कर देंगे। आइये जानते है चॉकलेट खाने के फायदे क्या हैं? Health benefits of Chocolate in Hindi.

चॉकलेट खाने के 8 बेहतरीन फायदे :- 

1. खांसी दूर करती हैं चॉकलेट 

आपको जानकर हैरानी होगी की चॉकलेट खांसी में काफी ज्यादा लाभकारी होती हैं। जैसा की आपको पता होगा, चॉकलेट कोकोआ से बनती हैं लन्दन में हुई एक रिसर्च में यह पाया गया की कोकोआ में Theobromine नाम का तत्व भरपूर मात्रा में होता हैं। इसलिए चॉकलेट खाने से खांसी को दूर करने में काफी ज्यादा मदद मिलती हैं। 

2. इंस्टेंट एनर्जी देती हैं 

अगर आपको अचानक से चक्कर आने की समस्या हैं या आपका ब्लड प्रेशर लो रहता हैं तो आपको अपने पास हमेशा एक चॉकलेट जरूर रखनी चाहिए। जब भी कमजोरी महसूस होने लगे तो चॉकलेट खाए। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती हैं। 

3. टेंशन दूर करे 


चॉकलेट मूड को ठीक करती हैं और टेंशन से छुटकारा दिलाती हैं। इसमें मूड को ठीक करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसलिए जब भी मूड ख़राब हो जाये तो चॉकलेट जरूर खाए। इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। 



4. ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करे 

चॉकलेट के सेवन से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता हैं। डार्क चॉकलेट में ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और फ़्लेवोनोइड्स होते हैं। चॉकलेट को हफ्ते में 2-3 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाने से ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल में रखने में मदद मिलती हैं। 


5. मानसिक रोगों से छुटकारा दिलाये 

इसमें Flavonols अच्छी मात्रा में होते हैं। फ्लेवोनोल्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।  इसलिए चॉकलेट खाने से मानसिक रोगों में फायदा होता हैं। चॉकलेट ऐसी खाने वाली चीज़ हैं जो डिप्रेशन को भी दूर कर सकती हैं।  

6. डायबिटीज में भी 


डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स और Glycemic रसायन होते हैं जो डायबिटीज को कण्ट्रोल करने में मदद करते हैं। चॉकलेट के सेवन से इन्सुलिन का प्रतिरोध कम होता हैं, जिससे बॉडी में शुगर की मात्रा कण्ट्रोल में रहती हैं।  

7. दिल के लिए लाभकारी 

इसमें कॉपर और पोटैशियम होता हैं। जो दिल से सम्बन्धित बिमारियों को दूर रखता हैं। चॉकलेट खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता हैं। इसके अलावा नियमित रूप से चॉकलेट खाने से कोलेस्ट्रॉल भी हमेशा कण्ट्रोल में रहता हैं। 

8. दर्द से आराम दिलाये 

चॉकलेट खाने से बॉडी में Endorphins Hormones पैदा होते हैं। इसलिए चॉकलेट खाने से दर्द को कम करने में मदद मिलती हैं। यह एक नेचुरल pain killer की तरह काम करता हैं।