Header Ads

लौकी खाने के 10 फायदे जानिए।

Lauki
लौकी को English में Bottle Gourd कहा जाता हैं। लौकी भारत में खूब खायी जाती हैं। आइये लौकी खाने के फायदे जानते हैं। 

लौकी को भारत में कई सारे लोग घिया या दूधि के नाम से भी जानते हैं। वैसे लौकी का इस्तेमाल ज्यादातर इसकी सब्जी बना कर खाने के लिए ही किया जाता हैं। लेकिन दूधि का हलवा भी बना कर खाया जाता हैं। लौकी में ऐसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए जरूरी हैं। लौकी के फायदे प्राप्त करने के लिए इसे ज्यादा पकाने से बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा पकाने पर लौकी में मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं। Health Benefits of Bottle Gourd in Hindi. 

डॉक्टर्स भी मानते हैं की लौकी की सब्जी खा कर या फिर लौकी का जूस पी कर कई सारी बीमारियों को दूर किया जा सकता हैं। आइये लौकी खाने से सेहत होने वाले 10 बेहतरीन लाभ के बारे में जानते हैं। 

लौकी खाने के फायदे :- 

1) मूत्र सम्बन्धित रोगों को दूर करे 

लौकी को खाने से शरीर ठंडा रहता हैं। इसके अलावा लौकी का रस पीने से पेशाब में होने वाली जलन को दूर करने में मदद मिलती हैं। मूत्र में जलन होने की वजह मूत्र में एसिड की ज्यादा मात्रा का होना हैं। इस समस्या से जल्दी छुटकारा पाने के लिए लौकी का जूस पीना चाहिए या फिर लौकी की सब्जी खानी चाहिए। 

2) ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करे 


सिर्फ 1 गिलास लौकी के जूस को पीकर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को काफी हद तक कण्ट्रोल किया जा सकता हैं। इससे स्वस्थ्य रहने में काफी ज्यादा मदद मिलती हैं। इसके साथ ही भोजन में थोड़ा-बहुत परिवर्तन करके हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर किया जा सकता हैं। 

3) बालों को सफ़ेद होने से रोके 

रोजाना सुबह एक गिलास लौकी का जूस पीने से बालों का असमय सफेद होने की समस्या से मुक्ति मिलती हैं। इसके अलावा लौकी की सब्जी खाने से बाल अधिक उम्र तक काले बने रहते हैं। 

4) बॉडी को फ्रेश बनाये रखे 

खीरे की तरह ही लौकी में भी पानी ज्यादा मात्रा में होता हैं। जिससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती हैं। सिर्फ एक गिलास लौकी का जूस पीने से सोडियम का लेवल कम होता हैं, धूप की वजह से प्यास लगने की समस्या दूर होती है, मोटापे को कम करने में मदद मिलती हैं। जो लोग घंटों तक धूप में रहते हैं, उन्हें लौकी का रस जरूर पीना चाहिए। 

5) टेंशन दूर करे 

भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में टेंशन होना एक आम बात हैं। इसके अलावा खराब खानपान की वजह से टेंशन का असर शरीर पर दुगना होने लगता हैं। लौकी में मौजूद पानी की मात्रा बॉडी को रिफ्रेश करता हैं। जिससे तनाव को कम करने में मदद मिलती हैं। इसके अलावा लौकी में कई सारे ऐसे न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को अंदरूनी रूप से मजबूत बनाते हैं, जिससे तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से निजात मिलती हैं। 



6) नींद लाने में सहायक 

बिजी schedule और काम के बोझ के कारण लोग अपनी नींद से समझौता करने लगते है। जो शुरू शुरू में तो ठीक लगता हैं, लेकिन बाद में नींद न आने की वजह बन जाता हैं। नींद न आने के कारण शरीर कई सारी बीमारियाँ जैसे की मोटापा, डिप्रेशन आदि का घर बन जाता हैं। इसे दूर करने के लिए लौकी के जूस में तिल का तेल मिला कर पीना चाहिए। इससे आपको अच्छी नींद लाने में मदद मिलती हैं। 

7) वजन कम करे 

लौकी को खाने से वजन जल्दी कम करने में मदद मिलती हैं। इसमें 96% पानी होता हैं और और प्रति 100 ग्राम लौकी में सिर्फ 12 कैलोरी ही होती हैं। इसमें फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती हैं जो जल्दी भूख नहीं लगने देता हैं और पेट लम्बे समय तक भरा-भरा सा रहता हैं। जिससे आप ज्यादा खाना खाने से बच जाते हैं और मोटापे को कम करने मे आसानी होती हैं। 


8) दिल के लिए फायदेमंद 

शहरों में बिजी लाइफस्टाइल और ख़राब जीवनशैली के चलते शहरी लोगो को दिल की बीमारियाँ ज्यादा होती हैं। लगभग 70% लोगो को दिल की बीमारियाँ होने का खतरा ज्यादा रहता हैं। इसकी वजह खराब खानपान, स्मोकिंग करना, पैक्ड फ़ूड आदि का सेवन करना हो सकता हैं। कई दुसरे फलों और सब्जियों की तरह ही लौकी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा न के बराबर होती हैं। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते है जो दिल को हेल्दी और सुरक्षित बनाये रखते हैं। लौकी को खाने से दिल की बीमारियाँ होने का ख़तरा काफी ज्यादा कम हो जाता हैं। 

9) पेट के लिए अच्छा 

कब्ज़ से परेशान लोगो को लौकी जरूर खानी चाहिए। इसमें फाइबर होता है जो पेट की अच्छी तरह से सफाई कर देता हैं। इसके अलावा लौकी का जूस पीने से एसिडिटी की समस्या भी दूर होती हैं। 

10) स्किन के लिए फायदेमंद 

लौकी का जूस पीने से पेट पूरी तरह से साफ़ हो जाता हैं। जिससे चेहरे पर दाग-धब्बे, धूल-मिटटी और पोल्यूशन से होने वाले कील-मुहांसे आदि दूर हो जाते हैं। लौकी खाने से स्किन कोमल और खूबसूरत बनने लगती हैं। 

नोट :- वैसे तो लौकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद सब्जी हैं। इसमें पानी और न्यूट्रीएंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ्य बनाये रखते हैं। लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक लौकी का कड़वा टेस्ट आपकी पाचन शक्ति को खराब कर सकता हैं।