Header Ads

देसी घी खाने के 8 बेहतरीन फायदे जानिए।

Ghee
देसी घी खाने के फायदे जानने के लिए यह लेख पढ़े। देसी घी भारत में सिर्फ खाने के लिए बल्की पूजा-पाठ के लिए भी इस्तेमाल होता हैं। अगर आप देसी घी को अनहेल्दी और मोटापा बढ़ाने वाला आहार मानते और इसका सेवन नहीं करते हैं तो आपको देसी घी से होने वाले लाभ के बारे में जानना चाहिए। देसी घी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। आइये जानते हैं देसी घी खाने के फायदे। Health Benefits of Deshi Ghee in Hindi.

शुद्ध देसी घी खाने के 8 ज़बरदस्त फायदे :-

1) आँखों के लिए लाभकारी

शुद्ध देसी घी में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। जिससे आँखे स्वास्थ्य रहती हैं। इसमें कैरोटीनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आँखों को सूखेपन, आँखों से पानी आना, मोतियाबिंद जैसे समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं। आँखों में धूल-मिट्टी आदि पड़ने पर एक्सपर्ट आँखों में घी लगाने की सलाह देते हैं।

2) इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये

देसी घी में Butyric Acid ज्यादा मात्रा में पाया जाता हैं। जो बॉडी के T Cells को बनाने में मददगार होता हैं। जिससे शरीर में कई तरह की बिमारियों से लड़ने की ताकत आती हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी जैसे वायरल इन्फेक्शन से लड़ने में घी बहुत ही ज्यादा कारगर होता हैं। 

3) एलर्जी से छुटकारा दिलाये 

जिन लोगो को दूध का स्वाद पसंद नहीं होता हैं, उन्हें दूध में मौजूद लैकटोज से एलर्जी होती हैं।इसलिए ऐसे लोग घी को खा कर उन सभी न्यूट्रीएंट्स को प्राप्त कर सकते हैं, जो दूध में पाए जाते हैं। अगर पेट में गैस बन रही हैं तो घी इसका बेहतरीन इलाज हैं। 

4) बालों के लिए लाभकारी 


आपको जानकर ताज्जुब होगा, लेकिन यह बात बिल्कुल सच हैं की देसी घी को बालों में लगाने से फायदा होता हैं। बालों में तेल लगाने की बजाये देसी घी को बालों की जड़ों में कुछ दिनों तक लगाये। कुछ दिनों के अंदर ही आपको फर्ज़ दिखाई देने लगेगा। घी बालों को अंदर से पोषण देता हैं और उन्हें मजबूत बनाता हैं। इसके अलावा बालों में घी से मालिश करने से बाल घने और लम्बे भी बनते हैं। 



5) एनर्जी बढ़ाये 


इसमें फैटी एसिड पाए जाते हैं, जिससे घी आसानी के साथ लीवर में observe हो जाता हैं। इससे बॉडी को काफी ज्यादा एनर्जी मिलती हैं। इसलिए बच्चों से लेकर बूढ़े लोगो तक और गर्भवती महिलाओं के भोजन में घी जरूर शामिल करना चाहिए। घी को भोजन में मिला कर खाना, किसी चीज़ में मिला कर खाना या वैसे भी खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं। 

6) एंटीऑक्सीडेंट का बढ़िया स्रोत 


विटामिन ए फ्री रेडिकल्स सेल्स को नष्ट करने के साथ ही स्किन को जवां बनाये रखता हैं। इससे चेहरे पर बुढ़ापे का असर भी कम दिखाई देता हैं। एंटीऑक्सीडेंट फलों और सब्जियों में ज्यादा पाया जाता हैं। लेकिन घी में Butyric Acid और Linoleic Acid की मात्रा बढ़िया एंटीऑक्सीडेंट का काम करती हैं। जिससे कैंसर होने का ख़तरा काफी कम हो जाता हैं। 

7) सूजन को कम करे 

घी में Butyric acid नाम का तत्व भरपूर मात्रा में होता हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी हैं। रिसर्च के अनुसार butryic acid शरीर में होने वाली किसी भी तरह की सूजन को कम करने का काम करता हैं। खास तौर पर Gastrointestinal की प्रॉब्लम में। इसके अलावा अपच और Ulcerative Colitis होने पर मरीज़ को घी खाने की सलाह दी जाती हैं। हालांकि की देसी घी का इस्तेमाल पुराने जमाने से ही सूजन को कम करने के लिए किया जाता रहा हैं। 

8) दिल को तंदरुस्त बनाये 

ज्यादातर लोग घी खाने से इसलिए भी डरते हैं की उन्हें लगता हैं की इसमें मौजूद फैट दिल को नुकसान पहुंचा सकता हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता हैं। जिससे दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती हैं।