Header Ads

जीरा के 18 उपयोगी घरेलु नुस्खे एवं उपाय और फायदे जानिए

Cumin

जीरा भारतीय रसोई की जान हैं, क्योंकि जीरा एक मसाला हैं, जिसके बिना स्वादिष्ट भोजन की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं। आज के लेख में जीरे के उपयोगी घरेलु नुस्खे, उपाय और इसके फायदे आदि के बारे में आपको बताएँगे। जीरे के सेवन से सेहत को होने वाले फायदे आदि जानने के लिए यह आर्टिकल जरूर पढ़े। Home Remedies & Health benefits of Cumin in Hindi.

गर्मियों के दिनों में जी घबराना, चक्कर आना, दस्त लगना, भूख की कमी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। जिसे घर में मौजूद जीरे के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं जीरे के फायदे, घरेलु नुस्खे और उपाय, जिसके बारे में आप अजनान हैं।

जीरे से होने वाले फायदे और उपाय :- 

1. हिचकी को रोकने के लिए जीरे में सिरका मिला कर खाना चाहिए। इससे हिचकी आनी बंद हो जाती हैं।

2. जीरा में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसलिए इसे खाने से बॉडी की इम्युनिटी मजबूत बनती हैं।

3. 50 ग्राम जीरे में मिश्री मिला कर पीस ले और पाउडर बना कर रख ले। इसे सुबह शाम एक चम्मच लेने से बवासीर में काफी आराम मिलता हैं।

जरूर पढ़े :- बवासीर दूर करने के उपयोगी घरेलु नुस्खे और उपाय।

4. जीरे को निम्बू के रस के साथ भिगो कर नमक मिला कर सूखा दे। फिर इसे पीसकर चूर्ण बना ले और बोतल में भर कर रख ले। इस चूर्ण को लेने से गर्भवती महिला को जी मचालने की समस्या से आराम मिलता हैं।  

5. गर्मियों के मौसम में जीरा बहुत ही फायदेमंद हैं। गर्मी बढ़ जाने पर दो कप पानी में आधा चम्मच धनिया, आधा चम्मच सौंफ और आधा चम्मच जीरा मिला कर उबाले। फिर इस पानी को ठंडा होने के बाद छानकर पिए, गर्मी से काफी ज्यादा राहत मिलेगी।  



6. रोजाना एक चम्मच भूना हुआ जीरा खाने से याददाश्त अच्छी बनी रहती हैं।  

7. जीरा शरीर में ब्लड शुगर लेवल को भी कण्ट्रोल में रखता हैं। जीरे को पीसकर एक बोतल में भर ले। आधा चम्मच जीरा पाउडर को दिन में 2 बार पानी के साथ ले। इससे डायबिटीज के मरीजों को काफी ज्यादा लाभ मिलता हैं।  

8. जीरा पानी में उबाल ले और इस पानी को ठंडा करके छान ले। इस जीरे वाले पानी से मूंह धोने से आपका चेहरा साफ़ और चमकदार बनने लगता हैं।  

9.  जीरा कैल्शियम और आयरन का अच्छा स्रोत हैं। यह स्तनपान करवाने वाली माओं और गर्भवती स्त्रियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं। प्रेग्नेंट महिला को रोजाना एक चम्मच भूना हुआ जीरा जरूर खाना चाहिए।  

10. दक्षिण भारत में ज्यादातर लोग जीरे का पानी पीते हैं। उनके मुताबिक जीरे वाला पानी पीने से बीमारियाँ दूर रहती हैं और पेट भी सही बना रहता हैं।  

11. जिन्हें दमा, ब्रोंकाइटिस या सांस से सम्बन्धित बीमारियाँ हैं, उन्हें नियमित रूप से जीरे का सेवन करते रहना चाहिए।  

12. गर्मी की वजह से अगर दस्त लग गये हो तो जीरा और शक्कर दोनों को बराबर मात्रा में मिला कर बारीक पीस ले।  इस चूर्ण की 1 से 2 छोटे चम्मच मात्रा को ठंडे पानी के साथ ले। गर्मी के कारण होने वाली दस्त से तुरंत छुटकारा मिलता हैं।  



13. एक चम्मच कच्चा जीरा चबा कर खाने से पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।  

14. जीरा, अजवाइन, काली मिर्च और काला नमक अंदाज़ से लेकर चूर्ण बना ले।  इसमें थोड़ी सी घी में भूनी हुई हींग मिला कर खाए, इससे पाचन शक्ति बढ़ती हैं और पेट ठीक रहता हैं।  

15. एक छोटा चम्मच मात्रा में जीरा ले और उसे 1 गिलास पानी में रात भर के लिए भिगो दे। सुबह इसे उबाल ले और इसे चाय की तरह पी जाये और जीरे को भी चबा कर खा ले। एक महीने तक इस उपाय को अजमाने से वजन को कम करने में मदद मिलती हैं और पेशाब भी खुल कर आता हैं।  

16. जिन लोगों को नींद नहीं आती हैं, उन्हें जीरे का सेवन जरूर करना चाहिए।  एक छोटा चम्मच भूना हुआ जीरा पके हुए केले के साथ मैश करके रोजाना रात को भोजन करने के बाद खाना चाहिए। इससे आपको रात में काफी अच्छी नींद आती हैं।  

17. आंवले की गुठली को निकाल कर पीसकर भून ले। फिर इसमें स्वादानुसार जीरा, अजवाइन, सेंधा नमक और थोड़ी सी भूनी हुई हिंग मिला कर गोलिया बना ले। इसे खाने से भूख बढ़ने लगती हैं। इसके अलावा यह एसिडिटी को भी दूर करता हैं।  

18. गर्मी की वजह से भूख न लगती हो या फिर खाना न पचता हो तो एक चौथाई चम्मच जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर को एक गिलास दूध में डाल कर पिए।