Header Ads

लंच करने के बाद भूल कर भी यह गलतियाँ नहीं करनी चाहिए।

lunch
लंच करने से स्वस्थ्य रहने में मदद मिलती हैं। लेकिन कई लोग लंच करने के बाद ऐसी गलतियाँ करते हैं या फिर कहे की उनकी आदतें ऐसी खराब होती हैं, जिससे शरीर को नुकसान होने लगता हैं। आइये जानते हैं दोपहर का खाना खाने के बाद (लंच करने के बाद) कौन सी गलतियाँ नहीं करनी चाहिए? जिससे बॉडी पर बुरा असर न हो सके। lunch karne ke baad kya nahi karna chahiye?

लंच करने के बाद यह काम करने से होता हैं नुकसान :-

स्मोकिंग करना

लंच करने के बाद ब्लड सर्कुलेशन तेज़ हो जाता हैं। लेकिन जब आप स्मोकिंग करने लगते हैं तो धुम्रपान का हानिकारक धुआं आपके शरीर में चला जाता हैं, जिससे आपकी किडनी और फेफड़ो पर बुरा असर पड़ता हैं। साथ ही इससे आपका पाचन तंत्र भी प्रभावित होता हैं, जिससे आपको अपच की समस्या हो सकती हैं।

सैर पर जाना

लंच करने के बाद सीधे सैर पर जाने से खाने का पोषण, बॉडी में अच्छी तरह से नहीं समा पाता हैं।

ब्रश करना

दोपहर का भोजन करने के पश्चात ब्रश बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। अगर आपने साइट्रस (खट्टा) आहार खाया हैं तो दांतों पर ब्रश करने से दांतों की परत उतरने लगती हैं। यानी की इससे दांतों के इनेमल खराब हो जाते हैं।

तुरन्त टहलना

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार लंच के बाद तुरंत टहलना नहीं चाहिए। दोपहर का भोजन करने के बाद 15 से 20 तक आराम करना जरूरी हैं।

बहुत ज्यादा पानी पीना

अगर खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा पानी पीते हैं तो इससे हाजमे पर बुरा असर पड़ता हैं। इससे पेट से सम्बन्धित कई सारी बीमारियाँ हो सकती हैं। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना गलत माना गया हैं। खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे सेहत को नुकसान ही होता हैं।