Header Ads

अनार का जूस पीने के 9 अनमोल फायदे जानिए।

Anar ka Juice
अनार मनुष्य को कुदरत का दिया हुआ अनमोल तोहफा हैं। आप चाहे अनार खाए या फिर अनार का जूस निकाल कर पिए, दोनों ही तरीको से यह आपको लाभ पहुंचाता हैं। अनार के दाने दिखने में जितने ज्यादा ख़ूबसूरत होते हैं, उससे कंही ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन जब भी अनार को छीलकर खाने की बात आती हैं तो ज्यादातर लोग आलस्य करने लगते हैं। आज के लेख में हम अनार का जूस (रस) पीने के फायदे बताएँगे। Health benefits of Pomegranate juice in Hindi.

आज के युग में महिला हो या पुरुष दोनों में खून की कमी ज्यादा हो रही हैं। महिलाओं में खून की कमी तो और भी ज्यादा हो रही हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं की अनार खा कर शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता हैं। अनार गुणों से भरा हुआ फल हैं जो सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभकारी हैं। अनार को भारत के हर राज्य में बड़े ही चाव के साथ खाया जाता हैं। अनार को खाने के साथ आप इसका रस भी निकाल कर पी सकते हैं। आइये जानते हैं अनार का रस (जूस) पीने से सेहत को क्या-क्या लाभ होते हैं?

अनार का जूस पीने के फायदे :-

1. ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में मदद करे

क्लिनिकल लैब से प्राप्त रिपोर्ट्स को देखे तो हमें यह पता चलता हैं की अनार के दानों में Aromatase नाम के एंजाइम की क्रिया को कम करने की क्षमता होती हैं। Aromatase एंजाइम एण्ड्रोजन को एस्ट्रोजन में बदलने का काम करता हैं, जिसकी वजह से स्त्रियों में ब्रैस्ट कैंसर होता हैं। ऐसे में अनार का रस पीने से महिलाओं में स्तन कैंसर होने का ख़तरा काफी ज्यादा कम हो जाता हैं। 

2. ब्रेन मेमोरी (याददाश्त) बढ़ाए

बुज़ुर्ग और 30 से 40 साल की उम्र के लोग रोजाना एक गिलास अनार का जूस पी कर अपनी याददाश्त को बढ़ा सकते हैं। इस रिसर्च को साबित करने के लिए कमजोर याददाश्त वाले करीब 32 लोगो को इसमें शामिल किया गया। इस रिसर्च के दौरान उन्हें रोजाना 1 गिलास अनार का जूस एक महीने तक पीने के लिए दिया गया। एक महीने के बाद जब परिणाम आये तो इस बात की पुष्टि हो गयी की अनार का जूस याददाश्त (ब्रेन मेमोरी) को बेहतर बनाने में मददगार हैं। 

अनार का जूस ब्रेन मेमोरी को बूस्ट करता हैं। रिसर्च के अनुसार अनार एक बेहतर ब्रेन टॉनिक की तरह काम करता हैं। अध्यन यह बताते हैं की अनार में Neuroprotective गुण पाए जाते हैं। इसका जूस एक महीने तक लगातार पीने वाले व्यक्ति को ब्रेन हेमरेज जैसी बीमारी होने का ख़तरा काफी ज्यादा कम हो जाता हैं। साथ ही अनार का जूस अल्जाइमर की बीमारी (भूलने की बीमारी) से जूझे रहे लोगो के लिए भी फायदेमंद हैं। 

3. गर्भ में पल रहे शिशु के लिए फायदेमंद 

अनार का जूस पीने से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम सही बना रहता हैं। यह दिमाग को हेल्दी रखने का काम करता हैं। ऐसा कहा जाता हैं की दिमाग से जुड़ी बिमारियों के मरीजों को अनार का जूस नियमित रूप से पीते रहना चाहिए। कई सारी रिसर्च इस बात की पुष्टि करते हैं की अनार का जूस माँ के गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। 

4. पुरुषो के लिए लाभकारी 


लगभग 50 ग्राम अनार के रस में छोटी इलायची के बीजों का चूर्ण (लगभग 1 ग्राम) और सौंठ पाउडर (लगभग आधा चम्मच) मिला कर पीने से पुरुषो में मूत्र के साथ वीर्य निकलने की समस्या से छुटकारा मिलता हैं। 



5. शरीर में खून को बढ़ाता हैं 

अनार का सेवन करने से या फिर इसका रस पीने से शरीर में हुई खून की कमी को दूर किया जा सकता हैं। यह दिल के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद हैं। इसलिए रोजाना एक गिलास अनार का रस पीने से सेहत अच्छी बनी रहती हैं। 

6. प्रोस्टेट कैंसर होने के खतरे से बचाए 


रिसर्च का यह मानना हैं की अनार का रस प्रोस्टेट के दोहरेपन को रोकता हैं। और यह प्रोस्टेट कैंसर सेल्स को नष्ट करने का काम करता हैं। इसलिए अनार का जूस पीने से प्रोस्टेट कैंसर को होने से रोका जा सकता हैं या फिर प्रोस्टेट कैंसर होने के शुरुवाती दिनों में मरीज़ को अनार का रस पिलाना चाहिए। यह प्रोस्टेट कैंसर को ठीक करने का काफी अच्छा इलाज हैं। 


7. वजन कम करे 

अनार के रस का सेवन करने से बॉडी में इंसुलिन की मात्रा को प्रभावित किये बिना शरीर के वजन को कम करने में मदद मिलती हैं। इसके लिए खाली पेट रोजाना अनार का जूस पीना चाहिए, इससे फैटी सेल्स बनना कम हो जाते हैं और धीरे-धीरे करके वजन कम होने लगता हैं। 


8. मूंह के लिए फायदेमंद 


कई खतरनाक बैक्टीरिया की वजह से Gingivitis और दुसरे मूंह की बीमारियाँ हो जाती हैं, इन सभी मूंह की बिमारियों को दूर करने के लिए अनार के छिलके बेहद कारगर होते हैं। 


9. आर्थराइटिस के दर्द को कम करे 


आर्थराइटिस की वजह से जोड़ो में होने वाले दर्द को कम करने के लिए अनार का जूस किसी वरदान से कम नहीं हैं। आर्थराइटिस के मरीजों को दिन में एक बार कम से कम 75 से 100 ml अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। इससे जोड़ो में होने वाले दर्द से काफी ज्यादा आराम मिलता हैं।