Header Ads

जलजीरा पीने के फायदे जानिए।

Jal Jeera
जल जीरा ज्यादातर गर्मियों के दिनों में पिया जाता हैं। यह काफी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक हैं जो आपको गर्मी से निजात दिलाता हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं की जलजीरा पीने के फायदे क्या हैं? यह हेल्दी ड्रिंक न सिर्फ प्यास को बुझाता हैं, बल्कि यह मोटापा, पेट से जुड़ी बिमारियों को दूर करने के साथ शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता हैं। गर्मियों के दिनों में टेम्परेचर के बढ़ने के बाद जलजीरा जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर की गर्मी दूर होगी, साथ ही पाचन तंत्र को भी फायदा होगा।

जल जीरा पीने के फायदे :-

1. यह लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान होने वाले तेज़ दर्द से आराम दिलाता हैं। ज्यादा दर्द होने पर इसका सेवन दिन में एक से ज्यादा बार आसानी के साथ किया जा सकता हैं।

2. अगर कब्ज़ की समस्या से परेशान रहते हैं तो जलजीरा जरूर पीजिये। इससे पेट की कब्ज़ दूर हो जाती हैं। कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए दिन में 2 बार जल जीरा पीना चाहिए।

3. जल जीरा दिन में 2 बार पीने से भूख कम लगती हैं। जिससे आप ज्यादा खाना खाने से बच जाते हैं। इससे मोटापे को कम करने में मदद मिलती हैं।

4. यह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद होता हैं। जिन गर्भवती स्त्रियों को सुबह के समय मतली या उल्टी आने जैसा महसूस होता हैं, उन्हें जल जीरा पीने से इस समस्या से काफी ज्यादा आराम मिलता हैं।

5. अगर एसिडिटी की समस्या हैं तो रोजाना एक गिलास जल जीरा धीरे-धीरे करके पिए। इस उपाय को तब तक अपनाते रहे, जब तक आपकी एसिडिटी दूर नहीं हो जाती हैं।

6. गर्मियों के दिनों में शरीर में पानी की कमी होना आम बात हैं। ऐसे में गर्मियों के दिनों में जलजीरा पीने से शरीर में पानी की कमी नही होती हैं।

7. जल जीरा के सेवन से पेट में बनी गैस की समस्या से छुटकारा मिलता हैं। यह पेट से गैस को दूर कर देता हैं, जिससे पेट काफी हल्का महसूस होने लगता हैं। यह पेट के भारीपन को दूर करने का अच्छा उपाय है।