Header Ads

इन 5 खराब आदतों को तुरंत छोड़े, इनसे होता हैं दांतों को नुकसान।

Smile
दांतों को हेल्दी बनाये रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रहने की जरूरत होती हैं। अगर आप निचे बतायी गयी आदतों को करते हैं तो निश्चित ही आप अपने दांतों को नुकसान ही पहुंचा रहे होते हैं। अगर आप दांतों को लम्बी उम्र तक प्रॉब्लम फ्री बनाये रखना चाहते हैं तो निचे बतायी गयी आदतों को बदलाव करे। यह आदतें ऐसी हैं, जिनकी वजह से दांत ख़राब होने लगते हैं। Bad habits for teeth in Hindi.

इन 5 खराब आदतों से दांतों को होता हैं नुकसान :- 


1. दांत पीसने की आदत 


कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें बार-बार दांत पीसने की बुरी आदत होती हैं। ऐसा वे लोग शुरुवाती दौर में गुस्से के कारण करते हैं। लेकिन समय बीतने के साथ यह उनकी आदत में शुमार हो जाता हैं। इससे मसूड़ो पर दबाव ज्यादा बढ़ जाता हैं। दांत पीसते रहने से दांत भी जड़ों से कमजोर होने लगते हैं। लम्बे समय तक इस आदत को अपनाने से दांतों में दर्द की समस्या हो सकती हैं। कई लोग तो ऐसे भी जिन्हें नींद में भी दांत पीसने की आदत होती हैं। यह भी लॉन्ग टाइम में दांतों के लिए हानिकारक साबित हो सकता हैं। इससे दांत घीसने लगते हैं और इनमे दरारे पैदा हो जाती हैं।


क्या करना चाहिए? 

अगर आपको दांत पीसने की आदत हैं तो खुद पर कण्ट्रोल करके इसे दूर किया जा सकता हैं।


2. सही तरह से ब्रश न करना 


कई लोग तो ठीक तरह से ब्रश ही नहीं करते हैं। वे ब्रश करने को बेकार समझते हैं और जल्दबाजी में ब्रश करते हैं। ऐसा करने से दांतों में कैविटी होने का ख़तरा काफी ज्यादा बढ़ जाता हैं। इसके अलावा रोजाना फ्लोसिंग भी करनी जरूरी हैं। इससे दांतों में फंसे खाने के कण आसानी के साथ निकल जाते हैं। ऐसा न करने पर दांतों में सड़न हो सकती हैं। दिन में सिर्फ एक बार ब्रश करना सही नहीं है, सुबह और रात को दांतों में ब्रश करना चाहिए।

क्या करना चाहिए? 

ब्रश को आराम से करे। इसे तेज़ी के साथ जल्दी-जल्दी ख़त्म न करे। दांतों में फ्लोसिंग भी रोजाना करे।



3. बर्फ के टुकड़ों को चूसना या चबाना 


जिन लोगो को बर्फ के टुकड़े या ऐसी ही ठंडी चीजों को चबाने या चूसने में मज़ा आता हैं। उनमे दांतों के जल्दी खराब होने का खतरा ज्यादा रहता हैं। ऐसा करने से दांतों में फ्रैक्चर हो सकते हैं। अगर आप ठंडी ड्रिंक पीने के बाद बचे हुए बर्फ को चबाने की आदत हैं तो इस आदत को छोड़ने में ही भलाई हैं। बर्फ को चबाने से दांतों के अंदर छोटे-छोटे क्रैक बनने लगते हैं। जो आगे चलकर बड़े हो सकते हैं और दांतों की जड़ों तक पहुँच सकते हैं। इसलिए दांतों से बर्फ चबाना दांतों के लिए नुकसानदायक होता हैं।

क्या करे? 

ठंडी चीजों को कम से कम समय तक मूंह में रखे। मीठे पदार्थो को ज्यादा देर तक मूंह में न चूसते रहे। अगर आप ठंडे पेय पी रहे हैं तो स्ट्रा का इस्तेमाल करे, इससे ठंडा तरल पदार्थ आपके दांतों में बिना लगे, सीधे आपके गले में चला जायेगा।

4. सख्त ब्रिस्टल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करना 


कई लोग तो ऐसे भी हैं  जिनका यह मानना हैं की टूथब्रश के ब्रिस्टल जितने हार्ड होंगे, दांत उतने ही अच्छी तरह से साफ़ होंगे। लेकिन हकीकत में ऐसा बिलकुल भी नहीं हैं। सख्त ब्रिस्टल वाले टूथब्रश दांतों की जड़ों पर बहुत ज्यादा प्रेशर डालते हैं और दांतों में सेंस्टिविटी की समस्या पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी ज्यादा दबाव बनाकर ब्रश करते हैं, इससे मसूड़े चोटिल हो सकते हैं। इसके अलावा दांतों के आसपास छाले भी हो सकते हैं। कुछ समय के बाद इससे पायरिया की बीमारी भी हो सकती हैं।

क्या करना चाहिए? 


डॉक्टर्स की सलाह से ही ब्रश का चुनाव करे। ब्रश करते समय ज्यादा जोर न लगाये। हमेशा सॉफ्ट ब्रिस्टल वाले टूथब्रश का ही इस्तेमाल करे।


5. दांतों को औज़ार की तरह इस्तेमाल करना 


कई लोग दांतों को औज़ार की तरह प्रयोग करते हैं। वे इससे कोल्डड्रिंक की बोतल के ढक्कन खोलने लगते है, कई लोग तो अखरोट आदि को दांतों से तोड़ते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम हैं की ऐसा करने से दांतों को नुकसान ही होता हैं। हो सकता है वे लोग सामने वाले को अपने दांतों की मजबूती के बारे में शो ऑफ करना चाहते हो। लेकिन दांतों को औज़ार समझना और औज़ार की तरह इस्तेमाल करना गलत हैं। इससे दांत जड़ों से कमजोर हो जाते हैं। इससे दांतों के किनारे भी टूट सकते हैं। ऐसा करने से दांतों में सेंस्टिविटी भी हो सकती हैं। दांतों के किनारे टूटने से दांतों में कैविटी भी पैदा हो सकती हैं। नए कपड़े पर लगा हुआ छोटे से छोटा टैग भी दांतों से उखाड़ना दांतों के लिए खतरे की घंटी हैं।

क्या करना चाहिए? 

दांतों से कभी भी सख्त चीजों को नहीं तोड़ना चाहिए। दांतों से बोतल के ढक्कन न खोले, अखरोट न तोड़े। थोड़ा सा अपने ऊपर काबू रखे, अगर आप वाहवाही में ऐसा करते हैं और यह सोचते हैं की सामने वाले के ऊपर मेरा अच्छा इम्प्रैशन पड़ रहा हैं तो आप हकीकत में अपने दांतों को नुकसान ही पंहुचा रहे होते हैं।