Header Ads

कब्ज़ दूर करने के 15 उपयोगी घरेलु नुस्खे, उपाय और तरीके।

Kabz se Rahat
कब्ज़ एक ऐसी बीमारी हैं जो हर व्यक्ति को कभी न कभी होती जरूर हैं। कब्ज़ होने की वजह शरीर में पानी की कमी, भोजन में पोषण की कमी, कसरत न करना और खराब लाइफस्टाइल को माना जाता हैं। आज के लेख में हम आपको कब्ज़ दूर करने के आसान घरेलु उपाय और नुस्खे बताने जा रहे है, जिनके इस्तेमाल से आप कब्ज़ से छुटकारा पा सकते हैं।

कब्ज़ की समस्या होने पर पेट फूलने लगता हैं। वैसे तो कब्ज़ किसी भी उम्र में हो सकता हैं। कब्ज़ ख़त्म करने के लिए आप घरेलु नुस्खे और उपाय को जरूर अजमाए। इन घरेलु इलाज के जरिये आप कब्ज़ से मुक्ति पा सकते हैं। Home Remedies for Constipation in Hindi. 

कब्ज़ दूर करने के आसान तरीके और उपाय :- 

1. अमरुद और पपीता खाए 

यह दोनों फल कब्ज़ को ख़त्म करने का काम करते हैं। यह दोनों फल आप दिनभर में कभी भी खा सकते हैं। अमरुद और पपीता में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं जो आंतो को साफ़ करके कब्ज़ से छुटकारा दिलाते हैं। 

2. त्रिफला चूर्ण का सेवन करे 

त्रिफला चूर्ण को शहद के साथ मिला कर दिन में दो बार लेने से कब्ज़ का खात्मा होने लगता हैं। कब्ज़ दूर करने का यह आयुर्वेदिक तरीका हैं। 

3. प्राणायाम और योग करे 

कब्ज़ दूर करने के लिए प्राणायाम और योग भी काफी सहायक सिद्ध होते हैं। 

4. दही खाए 

कब्ज़ की समस्या से आराम पाने के लिए पेट में अच्छे बैक्टीरिया का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी हैं। दही खाने से आप प्रोबायोटिक की प्राप्ति होती हैं। इसलिए दिन भर में एक या दो कप दही जरूर खानी चाहिए। आप चाहे तो दही को ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं। 

5. अंजीर का सेवन करे 

एक गिलास दूध में ताज़ा अंजीर डाल कर उबाले। फिर इसे रात को सोने से पहले पिए। अंजीर फाइबर का बढ़िया स्रोत हैं जो कब्ज़ से काफी जल्दी आराम दिलाता हैं। 

6. फाइबर वाले खाद्य पदार्थो का सेवन करे 

साबुत अनाज, बीन्स, आलू, पत्ता गोभी, गाजर, टमाटर, हरी पत्तेदार सब्जियां, प्याज आदि में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता हैं। रेशे वाले आहार को पचाना भी आसान होता हैं और यह कब्ज़ की समस्या को भी दूर कर देते हैं। फलों में आप केला, पपीता, निम्बू, आम, सेब, खरबूजा, मोसम्बी आदि खा सकते हैं। 

7. इसबगोल की भूसी का इस्तेमाल करे 

इसबगोल की भूसी कब्ज़ को दूर करने का रामबाण उपाय हैं। दूध या पानी के साथ 1 या 2 चम्मच इसबगोल की भूसी को रात को सोने से पहले ले। लेकिन इसबगोल की भूसी को पानी या दूध में अच्छी तरह से भिगो कर फूला लेना चाहिए। इससे आंतो की क्रिया तेज़ होती हैं, जिससे पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता हैं। 



8. गर्म पानी और निम्बू का रस 

निम्बू में सिट्रिक एसिड पाया जाता हैं जो पेट से जमी हुई गन्दगी को बाहर निकाल देता हैं। कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए आप एक कप गर्म पानी में एक निम्बू निचोड़ कर पी सकते हैं। 

9. पालक का जूस पीजिये 

रोजाना आधा गिलास पालक का जूस पीने से कब्ज़ से काफी ज्यादा राहत मिलती हैं। 

10. बेकिंग सोडा करे कमाल 

बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से कब्ज़ 95% तक ठीक हो जाता हैं। इसके लिए एक चौथाई कप गर्म पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला कर पिए। बेकिंग सोडा को मीठा सोडा भी कहा जाता हैं। 

11. दूध और घी 

एक गिलास दूध में 1 या 2 चम्मच घी मिला कर रात को सोने से पहले पिए। इससे कब्ज़ पूरी तरह से ख़त्म होने लगती हैं। 

12. पत्ता गोभी का रस पिए 

दिन में आधा गिलास पत्ता गोभी का जूस पीने से कब्ज़ से आराम मिलता हैं। 

13. अलसी के बीज का घरेलु नुस्खा

अलसी के बीज को हल्की आंच पर हल्का सा भून ले। फिर इसे पीस कर पाउडर बना ले। फिर एक गिलास पानी में 20 ग्राम पाउडर डाले और 3 घंटे गलने के बाद उसे छान कर पी जाये। 

14. जैतून का तेल 

जैतून का तेल यानि ओलिव ऑयल आपके पाचन तंत्र को उत्तेजित कर देता हैं। जिसके कारण आपका पेट अच्छी तरह से साफ़ हो जाता हैं। सुबह खाली पेट एक चम्मच जैतून के तेल का सेवन करने से कब्ज़ में काफी ज्यादा फायदा होता हैं। आप चाहे तो इसमें निम्बू का रस भी मिला कर पी सकते हैं। 

15. खजूर और दूध 

हल्के गर्म दूध में तीन खजूर डालकर सेवन करे। इसे एक हफ्ते तक अजमाए, इससे कब्ज़ की बीमारी को दूर करने में काफी ज्यादा मदद मिलती हैं।