Header Ads

गर्भवती महिला को अमरुद खाने से होते हैं ये 10 कमाल के फायदे।

Pregnancy mein Amrood
गर्भावस्था के समय गर्भवती महिला के दिमाग में यह सवाल हमेशा आता हैं की क्या प्रेगनेंसी पीरियड में अमरुद खाया जा सकता हैं? क्या गर्भावस्था के दिनों में अमरुद खाना सुरक्षित है? तो इसका आसान सा जा जवाब है, जी हाँ आप बिना किसी भय के अमरुद खा सकती हैं। प्रेगनेंसी पीरियड्स में अमरुद खाने से ढेर सारे फायदे होते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। अमरुद को खाने से स्त्रियों की प्रजनन क्षमता में वृद्धि होती हैं। इसलिए जो महिलाएं माँ बनने की चाहत रखती हैं, उन्हें अमरुद जरूर खाना चाहिए।

अमरुद में विटमिन सी होता हैं जो गर्भवती महिला को सेहतमंद बनाये रखता हैं। क्या आपको पता हैं की अमरुद एक ऐसा फल हैं जिसमे संतरे की तुलना में 4 गुणा ज्यादा विटामिन सी होता हैं। गर्भावस्था के समय अगर गर्भवती महिला अमरुद खाती हैं तो उसे काफी ज्यादा लाभ मिलता हैं। अमरुद में पोटैशियम पाया जाता हैं जो शरीर से सोडियम के असर को कम करता हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता हैं। आइये जानते हैं गर्भावस्था के दिनों में अमरुद खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं? Health benefits of eating Guava in Pregnancy Periods (Tips in Hindi.)

गर्भावस्था में अमरुद खाने 10 फायदे जानिए :-

1. पोषक तत्वों से भरपूर

गर्भवती स्त्री को उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की वजह से ज्यादा पोषक तत्वों की आवश्यकता होती हैं। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला को ऐसा आहार खाना चाहिए, जिसमे पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में हो। ऐसे में अमरुद एक ऐसा फल हैं, जिसमे पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती हैं। इसलिए Pregnant Lady को अमरुद जरूर खाना चाहिए।

2. बॉडी की इम्युनिटी मजबूत बनाये

गर्भवती महिलाओं की रोग-प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत ही ज्यादा जरूरी हैं। अमरुद विटामिन सी का बढ़िया स्रोत हैं जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का काम करता हैं। जब बॉडी की इम्युनिटी मजबूत होगी तो शरीर को कई सारी बिमारियों और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती हैं।

3. पेट के लिए अच्छा

प्रेग्नेंट महिलाओं में ज्यादातर पेट से सम्बन्धित बिमारियां ज्यादा होती हैं। उन्हें एसिडिटी की शिकायत हमेशा रहती हैं। खास करके गर्भावस्था के शुरुवाती दिनों में। ऐसे में शुरुवाती दिनों से ही अमरुद खाने से पाचन क्रिया पर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता हैं। इससे उन्हें एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा मिलता हैं।

4. ब्लड शुगर लेवल ठीक रखे

प्रेगनेंसी में डायबिटीज खतरनाक साबित हो सकती हैं। इससे प्रेगनेंसी और डिलीवरी के समय प्रॉब्लम पैदा हो सकती हैं। प्रतिदिन एक अमरुद के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता हैं। इसके अलावा अमरुद को खाने से डायबिटीज से बचने में भी मदद मिलती हैं।

5. ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रखे

प्रेग्नेंट वुमन में हाई ब्लड प्रेशर खतरनाक साबित हो सकता हैं। इसलिए आपको रोजाना एक पका हुआ अमरूद जरूर खाना चाहिए, इससे ब्लड प्रेशर को नियन्त्रण में रखने में मदद मिलती हैं।


6. भ्रूण के विकास में मददगार

होने वाले बच्चे के ब्रेन और नर्वस सिस्टम के विकास के लिए फोलिक एसिड की जरूरत पड़ती हैं। अमरुद में फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान अमरुद खाने से होने वाले बच्चे को बहुत ज्यादा लाभ प्राप्त होता हैं।

7. कब्ज़ से मुक्ति दिलाये

इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। जिससे आंतो पर प्रेशर पड़ता हैं और मल त्याग में आसानी होती हैं। रोजाना एक अमरुद खाने से कब्ज़ से मुक्ति मिलती हैं। गर्भवती महिलाओं में कब्ज़ होना एक समस्या हैं, जिसे वह अमरुद खा कर दूर कर सकती हैं।

8. आँखों की रोशिनी बढ़ाए

इसमें विटामिन ए भी पाया जाता हैं जो माँ और होने वाले बच्चे की आँखों की रोशिनी को बढ़ाने में मददगार हैं।

9. कैंसर से बचाए

प्रेग्नेंट महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने का ख़तरा ज्यादा होता हैं। अमरुद में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने का काम करता हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी और लाइकोपीन पाए जाते हैं जो शरीर में विषैले तत्वों को जमा होने से रोकते हैं।

10. मन शांत बनाये

टेंशन की वजह से गर्भावस्था के समय शरीर में कोर्टिसोल का निर्माण होने लगता हैं। जिससे गर्भाशय को हानि हो सकती हैं। इसलिए रोजाना अमरूद खाना चाहिए, इससे मन को शांति प्राप्त होती हैं और टेंशन से छुटकारा मिलता हैं। यह मूड को हैप्पी बनाने वाला फल माना गया हैं।