नूडल्स खाने से सेहत को होने वोले नुकसान।

नूडल्स एक ऐसा फ़ास्ट फ़ूड हैं, जिसे छोटे बच्चे से लेकर बड़े सभी लोग बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। नूडल्स बनने में भी काफी आसान होते हैं। इसके खा कर भूख भी मिटाई जा सकती हैं। लेकिन क्या आपको नूडल्स खाने के नुकसान के बारे में पता हैं? Side-effects of Noodles in Hindi.
ज्यादा मात्रा में नूडल्स खाने से सेहत ख़राब हो सकती हैं। आइये जानते हैं नूडल्स खाने से स्वास्थ्य को क्या-क्या नुकसान होते हैं और नूडल्स क्यों नहीं खाना चाहिए?
1. नूडल्स मैदे से बने हुए होते हैं, जिसके कारण यह शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या को जन्म देते हैं। इसके अलावा नूडल्स खाने से आपको कब्ज़ भी हो सकती हैं।
2. अगर नूडल्स को अच्छी तरह से न पकाया गया हो तो पाचन तंत्र नूडल्स पर लगे हुए वैक्स को पचाने में ज्यादा देर लगा सकता हैं। यानी की यह आसानी से हजम नहीं हो सकते हैं, अगर यह अधपके हो तो। नूडल्स को मुलायम बनाने के लिए इन पर वैक्स लगाया गया होता हैं।
3. नूडल्स में कार्बोहाइड्रेट्स ज्यादा मात्रा में होते हैं, जिससे बॉडी का शुगर लेवल बढ़ सकता हैं। इसलिए नूडल्स सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।
4. इंस्टेंट नूडल्स स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं। क्योंकि इन्हें तैयार करके पैक कर दिया जाता हैं। इनको खाने से पेट में इन्फेक्शन और फ़ूड पॉइजनिंग भी हो सकती हैं।
5. नूडल्स में किसी भी तरह का प्रोटीन और मिनरल्स होता ही नहीं हैं। जिससे सेहत को फायदा हो सके। यही कारण है की नूडल्स को जंक फ़ूड कहा जाता हैं।
6. अगर नूडल्स को अच्छी तरह से न पकाया गया तो वे हमारे शरीर के लिए और भी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकते हैं। इसलिए हेल्दी रहना चाहते हैं और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाये रखना चाहते हैं तो रोजाना नूडल्स खाने से बचे।
• अगर आप नूडल्स को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसमें प्रोटीन और मिनरल्स वाली चीज़े जैसे की गाजर, मटर, शिमला मिर्च, बीन्स आदि जैसी सब्जियों को मिला कर बनाये।
• अगर आप नॉन-वेजेटेरियन हैं तो आप नूडल्स में मीट, चिकन या अंडा मिला कर उसे टेस्टी और हेल्दी बना कर खा सकते हैं।
Post a Comment