Header Ads

चुकंदर खाने के 9 बेहतरीन फायदे।

Chukandar khane ke fayde. Benefits of Beet root in Hindi.
चुकंदर खाने के फायदे जानने के लिए आप इस लेख को जरूर पढ़े। चुकंदर को हम सभी सलाद के रूप में खाते हैं। चुकंदर लाल रंग का होता हैं, लेकिन कई राज्यों में सफ़ेद रंग का चुकंदर भी उगाया जाता हैं। सफ़ेद चुकंदर से शक्कर बनाया जाता हैं तो लाल रंग के चुकंदर को हम सब्जी या सलाद के रूप में कच्चा खाते हैं। आज हम आपको चुकंदर खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं. Benefits of Beet root in Hindi.

चुकंदर खाने से सेहत को वाले लाभ :- 


• खून बढ़ाये :- चुकंदर देखने में लाल होता हैं, सिर्फ इस वजह से यह खून नहीं बढ़ाता हैं, बल्कि चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। इसलिए चुकंदर को कच्चा खाने से हमारे शरीर में खून की वृद्धि होती हैं। अनीमिया के मरीज़ यानि खून की कमी होने पर डॉक्टर चुकंदर खाने की सलाह देते हैं। इसलिए अगर आप खून की कमी से परेशान हैं तो चुकंदर का सेवन जरूर करे। पीरियड के दौरान महिलाओं में खून की कमी हो जाती हैं, इसलिए महिलाओं को चुकंदर को अपनी डाइट में जरूर ही शामिल करना चाहिए, इससे वह अनीमिया की बीमारी से बची रह सकती हैं।

• वज़न कम करने में मददगार :- अगर आप बढ़ते हुए वज़न से परेशान हैं और वज़न कम करना चाहते हैं तो चुकंदर आपके लिए अच्छा उपाय साबित हो सकता हैं। कच्चे चुकंदर का जूस रोजाना 2 लीटर सुबह खाली पेट पीने से वज़न को कम करने में मदद मिलती हैं।

• हार्ट अटैक से बचाए :- दिल के मरीजों के लिए चुकंदर बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता हैं। रोजाना कम से कम 2 चुकंदर खाने से हार्ट अटैक होने की संभावना काफी कम हो जाती हैं।

• ब्लड सर्कुलेशन सही बनाये :- चुकंदर को एंटी-एजिंग माना गया हैं, यह शारीरिक क्रियाओं को सही रखने में मदद करता हैं। यह ब्लड सेल्स को सही बनाये रखता हैं और बॉडी के सेल्स को भी फ्रेश रखता हैं। इसके अलावा चुकंदर के सेवन से रक्त संचार सही ढंग से होता हैं।

• पाचन तंत्र मजबूत बनाये :- बदहजमी की स्तिथि में चुकंदर खाए। कच्चा चुकंदर खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर प्राप्त होते हैं, जो पाचन क्रिया को को बैलेंस करते हैं और अपचन की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं।

• कैंसर से बचाए :- कैंसर से बचने के लिए चुकंदर बहुत ही फायदेमंद होता हैं। कैंसर को कण्ट्रोल करने के लिए चुकंदर का सेवन करे। रिसर्च कहती हैं की चुकंदर में लाल रंग बेटाइन नाम के रसायन की वजह से होता हैं जो कैंसर सेल्स को रोकने में सहायता करता हैं।

• एसिडिटी से राहत दिलाये :- एसिडिटी होने पर चुकंदर का जूस पीजिये। चुकंदर के सेवन से किडनी की सफाई होती हैं और साथ ही यह लीवर को मजबूत बनाने में भी मदद करता हैं।

• बाल और नाखूनों के लिए :- चुकंदर को कच्चा खाना ही ज्यादा लाभकारी होगा क्योंकि उबालने पर इसके खनिज़ और फोलिक एसिड ख़त्म हो जाते हैं। जो लोग चुकंदर का सेवन करते हैं, उनके बाल और नाखून ज्यादा चमकदार और हेल्दी रहते हैं।

• कब्ज़ दूर भगाए :- चुकंदर फाइबर का प्रमुख्य स्रोत हैं। यह रेशेदार सब्जी सलाद के रूप में कच्चा खाने से हमें कब्ज़ की समस्या नहीं होती हैं। इससे भोजन के पाचन में भी आसानी से होती हैं और इससे हमारा पेट भी साफ़ रहता हैं। वैसे भी शरीर की कई सारी बीमारियाँ पेट से ही शुरू होती हैं। इसलिए चुकंदर को कच्चा खाईये और कब्ज़ से छुटकारा पाईये। चुकंदर को कच्चा खाने से बवासीर से भी राहत मिलती हैं।