Header Ads

एलो वेरा के फायदे जानिए।

ALOE VERA PLANT
एलो वेरा जिसे धृत कुमार और ग्वारपाठे के नाम से जाना जाता है, वास्तव में एक जादुई औषधि हैं। अगर सौन्दर्य से जुड़े उत्पादों की बात करे तो प्राचीन काल से इसका इस्तेमाल किया जाता रहा हैं। प्राचीन मिस्र के लोग इसे “Plant of Immortality” अर्थात अमरता का पौधा भी कहते थे। क्योंकि एलोवेरा का पौधा चोट को ठीक करने के साथ साथ स्किन की खूबसूरती बढ़ाने और विभिन्न प्रकार की स्किन प्रॉब्लम को दूर करने के लिए जाना जाता है। एलो वेरा के फायदे इतने ज्यादा हैं, खास करके स्किन के लिए की यह कुदरत का दिया हुआ तोहफा हैं। इससे स्किन के रोग, स्किन अल्सर आदि को दूर करने में मदद मिलती हैं। आइये जानते हैं एलो वेरा जैल के इस्तेमाल से स्किन को होने वाले 5 बेहतरीन फायदे के बारे में।

एलो वेरा Gel के फायदे :-

■ बालों का झड़ना और डैंड्रफ दूर करने के लिए

एलो वेरा बालों का झड़ना कम कर देता हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए कई सारे हर्बल शैम्पू में एलो वेरा का इस्तेमाल किया जाता हैं। एलो वेरा में Axiom पाया जाता हैं जो बालों को बढ़ने में सहायता प्रदान करता हैं। साथ ही इसमें Alkalizing प्रॉपर्टी होती हैं, जो scruble और बालों के pH लेवल को बैलेंस करता हैं, साथ ही ड्राई scruple को मॉइस्चराइज करता हैं। यह बालों के ऑयलीपन और डैंड्रफ को दूर करने में मदद करता हैं।

■ मॉइस्चराइजर का काम करे

ऑयली स्किन के लिए एलो वेरा मॉइस्चराइजर का काम करता हैं। इसमें कोई ग्रीस नहीं होती हैं, इसलिए यह स्किन को ड्राई किये बिना मॉइस्चराइज करता हैं। नहाने से पहले स्किन पर इसे अच्छी तरह से लगा लेना चाहिए, जिससे स्किन अच्छी तरह एलोवेरा जैल को सोख सके। यह पिम्पल और ड्राई स्किन के साथ-साथ स्किन प्रॉब्लम, स्किन की जलन और खुजली आदि से भी राहत दिलाता हैं। एलो वेरा जैल को मुहांसे और एक्ने वाली जगह पर जरूर लगाना चाहिए, इससे वह ख़त्म होने लगते हैं।


■ पिगमेंटेशन के लिए बढ़िया

जिन्हें पिगमेंटेशन स्किन और चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या ज्यादा हैं, उन्हें एलो वेरा जेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। एलो वेरा हाई पिगमेंटेशन और सनबर्न से स्किन को बचाए रखता हैं। इसके अलावा इसे फेसपैक की तरह इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बे मिट जाते हैं। गुलाब जल में एक चम्मच एलो वेरा जेल को मिला कर चेहरे पर लगाना चाहिए, इससे चेहरे की चमक बढ़ जाती हैं और चेहरे पर नया निखार आ जाता हैं।

■ एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी

यह ब्यूटी जेल एंटी-एजिंग की तरह काम करता हैं। इससे चेहरे की झुर्रियां ख़त्म होने लगती हैं, साथ ही स्किन का लचीलापन भी बढ़ने लगता हैं। एलो वेरा में विटामिन सी, विटामिन ई, बीटा-कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्किन को जवां बनाये रखते हैं। स्किन को हेल्दी बनाये रखने के लिए इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

■ स्ट्रेच मार्क्स मिटाए

प्रेगनेंसी के बाद और वजन को कम करने के लिए एलो वेरा बढ़िया उपाय हैं। इसके इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स को मिटाया जा सकता हैं। इसमें Axioms और Gibberellins जैसे हॉर्मोन पाए जाते हैं जो जख्म को जल्दी भरने का काम करते हैं। प्रेगनेंसी के बाद aloe vera gel को नियमित रूप से पेट पर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स ख़त्म होने लगते हैं।