Header Ads

भूकंप आने से पहले यह जानवर देते हैं संकेत।

Earthquake
चाहे साइंस ने कितनी भी ज्यादा तरक्की कर ली हो, लेकिन अभी तक वैज्ञानिक भी भूकंप आने की भविष्यवाणी कर पाने में सक्षम नहीं हुए हैं। लेकिन कुदरत ने कुछ ऐसे जानवरों को शक्ति प्रदान की हैं, जिन्हें भूकम्प आने से पहले ही पता चल जाता हैं। जी हाँ, यह जानवर ऐसे हैं, जो भूकंप आने से पहले उसे जान लेते हैं।

यह जानवर भूकम्प आने के संकेत देते हैं, लेकिन मनुष्य इनके द्वारा दिए गये संकेतों को सही तरह से समझ ही नहीं पाता हैं। दरअसल होता यह है की यह जानवर भूकम्प के आने से पहले अपनी आदतों को बदल लेते हैं। चाहे इस बात की पुष्टि विज्ञान न करता हो की इन जानवरों को भूकम्प आने के बारे में पता होता हैं। लेकिन इस तथ्य को साइंस पूरी तरह से खारिज भी नहीं करता हैं।

इसके लिए जानवरों पर रिसर्च किया गया और इसे रिसर्च की चर्चा इटली, जापान, चीन जैसे कई देशों में हो रही हैं। पानी के अंदर रहने वाले जानवरों को भूकम्प आने से पहले पता लगने की बात पर वैज्ञानिको का यह मानना हैं की ग्राउंड वाटर के केमिकल्स में कुछ बदलाव होने लगते हैं, जिससे पानी में रहने वाले जीवों को भूकंप आने के संकेत मिल जाते हैं।

आइये जानते हैं ऐसे कौन से जानवर हैं, जिन्हें भूकम्प आने के संकेत पहले ही मिल जाते हैं :-


1. मेंढक (Frog)  :-

Frogइटली में साल 2009 में भूकंप आने से ठीक पहले वहा के एक तालाब के सभी मेढक तालाब को छोड़ कर चले गये थे। ऐसा मेंढको ने भूकम्प आने से कुछ दिन पहले किया था। इस पर इटली में काफी रिसर्च की गयी और रिजल्ट में यह कहा गया “हो सकता हैं की धरती के अंदरूनी दबाव के कारण चट्टानों से charged एटम निकले हो, और पानी के साथ उनका रिएक्शन हो गया हो।“ रिसर्च टीम के मुखिया ने यह कहा की उनकी theory के आधार पर zologist और बायोलॉजिस्ट को इस पर काम करना चाहिए और मेंढकों के इस बर्ताव के बारे में पता लगाना चाहिए।




2. Oarfish :-


Oarfishकिसी भी समुंद्री किनारे पर oarfish का मिलना नामुमकिन भरी बात हैं, क्योंकि यह मछली गहरे पानी में रहती हैं। लेकिन 18 से 20 फीट लम्बाई की कुछ oarfish एक बार समुंदर के किनारे पर पायी गयी। तो भूकंप को लेकर लोगो में अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया। इसकी वजह यह थी की जापान में साल 2011 के भूकम्प और सुनामी से ठीक पहले तकरीबन 20 Oarfish पानी से बाहर आ गयी। जापान टाइम्स ने इसे मैसेंजर फ्रॉम दी सी गॉड का नाम दिया। चिली में साल 2010 का भूकंप आने से पहले कुछ मछुआरों ने कई सारी Oarfish को समुंदर के बाहर किनारे पर देखा था।




3. Red Ants :-

Red antsEuropean Geo Science Union की एक रिसर्च में बताया गया की Red Ants (लाल चींटी) भी भूकम्प आने के संकेत को समझ सकती हैं। Gabriele Berberich नाम के Geo Biologist ने इसके लिए चींटियों पर 3 साल रिसर्च की। उन्होंने अपनी रिसर्च में यह बताया की जब एक बार 2 रेक्टर स्केल पर भूकम्प आया तो चींटियों की गतिविधियाँ बदल गयी। पहले चींटियाँ रात को बिल के अंदर रहती थी, लेकिन भूकंप आने के वक़्त वह सभी बिल के बाहर आ गयी।





4. बिल्ली (Cat) :-

catएनिमल प्लेनेट के रिसर्च में यह कहा गया हैं की बिल्लियाँ भी भूकम्प आने की संकेत सूचक होती हैं। ऐसा माना जाता हैं की कुछ वाइब्रेशन इंसान समझ ही नहीं सकते हैं। लेकिन जानवर इन्हें आसानी के साथ समझ पाते हैं। अगर आपकी पालतू बिल्ली आपके बिस्तर से एक दम से निकल कर बाहर जाने लगे और वह बिना वजह के घबराई और डरी हुई दिखाई दे तो यह भूकंप आने के संकेत हो सकते हैं।