Header Ads

आम खाने के फायदे, इसके उपयोगी घरेलु नुस्खे और उपाय जानिए।

Mango
गर्मियों का मौसम आ गया हैं और इस मौसम में आम बाज़ार में आसानी के साथ मिलने लगते हैं। आम खाने में इतना ज्यादा स्वादिष्ट लगता हैं की भारत के अलावा पूरी दुनिया में आम की दीवानगी देखने को मिलती हैं। आम फलों का राजा हैं और शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा, जिसे आम खाना अच्छा नहीं लगता हो। आज के लेख में हम आम खाने के फायदे, आम के घरेलु नुस्खे और उपाय आदि के बारे में आपको बताएँगे। Health Benefits of Mango in Hindi.

भारत में कई किस्म के आम उगाये जाते हैं। इन सभी विभिन्न प्रकार के आमों का आकार अलग-अलग होता हैं, साथ ही इनके स्वाद में भी काफी ज्यादा अन्तर पाया जाता हैं। आम के कुछ विशेष प्रजातियाँ लोगो में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं जैसे की तोता परी, लंगड़ा, सिन्दूरी, हापूस, बादाम, रत्नागिरी, नीलम, लाल पत्ता, सफेदा आदि। आम चाहे आप कच्चा खाए या पका हुआ आम खाए, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

आम में पाए जाने वाले तत्व :-

आम में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, नियासिन, एमिनो एसिड और बीटा-कैरोटीन जैसे विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी अच्छी मात्रा में उपस्तिथ रहते हैं। आम विटामिन ए का खज़ाना हैं, विटामिन ए शरीर को बाहरी वातावरण और कई तरह के बैक्टीरिया के दुष्प्रभाव से बचाने का काम करता हैं। तो दूसरी ओर विटामिन सी शरीर को कई प्रकार के रोगों से बचाए रखता हैं। इसमें विटामिन डी और कैल्शियम भी होता हैं जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मददगार हैं।

आम खाने के फायदे :-

■ लू लगने से बचाए

गर्मियों के दिनों में लू लगने से बचने के लिए शरीर में पानी की मात्रा को बनाये रखना जरूरी हैं। आम में पोटैशियम पाया जाता हैं जो शरीर में सोडियम के लेवल को सही बनाये रखता हैं। जो गर्मियों में चलने वाले हीट स्ट्रोक से सुरक्षा प्रदान करके शरीर को ठंडा बनाये रखता हैं। इसलिए रोजाना कच्चा आम खाने से शरीर में पानी की मात्रा बरकरार रहती हैं। लेकिन आम खाने से पहले इसे करीब एक घंटे तक पानी में भिगो कर रखना चाहिए। जिससे आपको ज्यादा फायदा मिल सके।

उपाय :- इसके लिए 2 या 3 कच्चे आम को 2 कप पानी में उबाल ले। फिर पानी को ठंडा होने के बाद उसके छिलके उतार ले और इसका गुदा निकाल ले। फिर इसमें एक गिलास ठंडा पानी मिलाये और स्वादानुसार नमक और चीनी मिला कर दिन में 2 बार पिए।

■ याददाश्त तेज़ बनाये

आम हमारे दिमाग को हेल्दी बनाये रखने के साथ ही हमारी स्मरण शक्ति को भी सही बनाये रखता हैं। एक रिसर्च के अनुसार आम में ग्लूटेमिक एसिड नाम का एमिनो एसिड होता हैं। जिससे ब्रेन को मजबूत बनाने के साथ एकाग्रता और याददाश्त को बढ़ाने में मदद मिलती हैं। इसमें विटामिन बी भी होता हैं जो दिमाग की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता हैं।

■ आँखों के लिए होता हैं फायदेमंद

आम में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो आँखों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं। आम के सेवन से आँखों की रौशनी तेज़ बनती हैं, साथ ही आँखों से सम्बंधित कई सारी बीमारियाँ जैसे की रतोंधी, मोतियाबिंद, आँखों में होने वाली खुजली, जलन, आँखों में सूखापन, आँखों से पानी आने की समस्या आदि भी दूर होती हैं। आम में कई तरह के फ्लेवोनोइड्स जैसे की बीटा-कैरोटीन और Beta–Cryptoxanthin पाए जाते हैं जो आँखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार होते हैं। प्रतिदिन एक कटोरी आम खाने से शरीर के लिए जरूरी दैनिक विटामिन ए की 25% मात्रा आसानी के साथ प्राप्त हो जाती हैं।



■ स्किन को चमकदार बनाये

आम का फेसमास्क scrubbing के लिए उपयोगी माना गया हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट खास करके विटामिन सी स्किन को हेल्दी बनाये रखता है, साथ ही त्वचा को चमकदार भी बनाता हैं। आम में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स त्वचा के रोम छिद्र (स्किन पोर्स) को खोल कर मुहांसे ख़त्म करते हैं। आम में पाया जाने वाले बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए को कई सारे तत्वों में devide कर देता हैं, जिससे स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ ही उसे हेल्दी रखने में मदद मिलती हैं। साथ ही इसमें विटामिन ई भी होता हैं जो स्किन को हानिकारक फ्री रेडिकल्स सेल्स से बचाता हैं। इन फ्री रेडिकल्स सेल्स की वजह से ही चेहरे पर समय से पहले ही बुढ़ापा नज़र आने लगता हैं, ऐसे में आम के सेवन से लम्बी उम्र तक जवां दिखाई देने में मदद मिलती हैं। साथ ही यह चेहरे के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता हैं।

उपाय :- खूबसूरत त्वचा के लिए आम को खाने के बाद उसके छिलके को फेंकने की बजाये, उसके गुदे को अपनी स्किन पर लगा ले। यानी की आम के छिलके के अंदरूनी हिस्से को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा ले और इसे 10 से 15 मिनट तक सूखने दे। उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो कर साफ करले। इस आसान तरीके से आप कुछ ही मिनटों के अंदर दमकती त्वचा पा सकती हैं।

■ बॉडी की इम्युनिटी मजबूत बनाये

आम में पाए जाने वाले तत्व विटामिन ए और विटामिन सी शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। विटामिन ए बॉडी की इम्युनिटी को बढ़ाने में अहम् योगदान निभाता हैं। यह शरीर में ऐसा प्रोटेक्शन तैयार कर देता हैं, जिससे बाहर के बैक्टीरिया शरीर में दाखिल ही नहीं हो पाते हैं। विटामिन ए और सी के अलावा इसमें 25 तरह के कैरोटीनोइड्स पाए जाते हैं जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। जिससे सर्दी-जुकाम, फ्लू, इन्फेक्शन जैसी बिमारियों को दूर रखने में आसानी होती हैं।

■ कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करे

रोजाना आम खाने से इसमें मौजूद Adiponectin बॉडी के एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल लेवल को धीरे-धीरे करके कम कर देता हैं। इससे शरीर में इन्सुलिन बनाने में मदद मिलती हैं। जिससे कोलेस्ट्रॉल अपने आप एनर्जी में परिवर्तित होने लगता हैं। आम में लेप्टिन नाम का तत्व पाया जाट हैं, जो भूख को कण्ट्रोल करता हैं। इससे फालतू चर्बी को बर्न करने में मदद मिलती हैं। आम में पाया जाने वाला पोटैशियम, हार्ट बीट्स रेट और ब्लड प्रेशर को सही बनाये रखता हैं, जिससे हार्ट अटैक आने का ख़तरा काफी ज्यादा कम हो जाता हैं।

■ वैवाहिक जीवन सुखी बनाये

आम को लव फ्रूट के नाम से भी जाना जाता हैं। क्योंकि इसमें विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो सेक्स हॉर्मोन्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता हैं जो की सेक्स हॉर्मोन्स को बढ़ाने के लिए उपयोगी होते हैं। जरूरी मात्रा में आम खाने से सेक्स लाइफ बेहतर होने लगती हैं।

■ पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाये

आम में उचित मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो बेकार के पदार्थो को शरीर से बाहर निकालने का काम करते हैं। जिससे हाजमा दुरुस्त बनता हैं, साथ ही गैस की प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता हैं। इसमें ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को एनर्जी प्रदान करते हैं। आम में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। साथ ही आम के सेवन से कब्ज़ भी दूर हो जाता है।

■ कैंसर से सुरक्षा प्रदान करे

आम में विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक फिनॉल्स पाए जाते हैं। जैसे की Kwarsetin, Aisokwarsetin, Strogelin, Fisetin, gallic acid, methyl Gallet vitamin C, soluble pectin आदि। जो नली के कैंसर की आशंका को काफी हद तक कम कर देते हैं और कैंसर सेल्स की ग्रोथ को बढ़ने से रोकते हैं। इसमें पाया जाने वाले विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता हैं। जो हमें ल्यूकेमिया के अलावा कोलन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर होने के खतरे से बचाए रखता हैं। एक रिसर्च के अनुसार कैंसर के रोगियों को रोजाना 2 गिलास मैंगो जूस जरूर पीना चाहिए।



■ किडनी की बिमारियों से बचाए

आम में मौजूद सिट्रिक एसिड, मैलिक एसिड और टार्टरिक एसिड शरीर में alkaline के बैलेंस को बनाये रखता हैं। जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं और कई प्रकार के रोग जैसे की मोटापा, किडनी की बीमारियाँ, कमजोर हड्डियों की समस्या आदि से बचने में मदद मिलती हैं।

उपाय :- रोजाना आम को खाने से खून में पी.एच की मात्रा बनी रहती हैं, जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन की प्राप्ति होती हैं। जो एनर्जी बढ़ाने के साथ-साथ गठिया की बीमारी, वजन बढ़ने की समस्या और पाचन तंत्र से जुड़ी हुई समस्याओं को नष्ट करता हैं।

आम के घरेलु नुस्खे और उपाय :-

लाजवाब स्वाद के साथ ही आम स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होते है जो स्किन को स्वस्थ्य बनाये रखते हैं। आम के गुदे का इस्तेमाल कई तरह के फेस मास्क को बनाने के लिए किया जाता हैं। आइये जानते हैं आम से होने वाले अन्य फायदे, इसके उपयोगी घरेलु नुस्खे और उपाय आदि को।

1. फेसवाश का काम करे

ऑयली या ड्राई स्किन हर तरह की स्किन के लिए आम असरदार हैं। इसके लिए आम के गुदे में पिसा हुआ बादाम और दूध या मिल्क पाउडर मिला कर पेस्ट बना ले और इस पेस्ट को पुरे चेहरे पर लगा ले। फिर 20 मिनट के बाद चेहरे को धो कर साफ करे।

2. रंग को निखारता हैं

यह विटामिन ए का भंडार हैं जो स्किन को हेल्दी बनाने के साथ स्किन के रंग को निखारने में भी मदद करता हैं। स्किन के लिए यह Detaining Agent की तरह काम करता हैं। इसके लिए कच्चे आम या फिर पके हुए आम को हाथों पर, चेहरे पर लगाए। फिर उसके ऊपर थोड़ी सी मलाई लगाए। 10 से 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो कर साफ करे। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से फर्क दिखाई देना शुरु हो जायेगा। रोजाना इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में मुलायम और कोमल त्वचा पायी जा सकती हैं। इससे त्वचा का रंग निखारने में काफी ज्यादा मदद मिलती हैं।

3. सेंसटिव स्किन के लिए फायदेमंद

सेंस्तिव स्किन के लिए आम का गुदा काफी ज्यादा फायदेमंद रहता हैं। आम के गुदे में ओटमील, दूध और शहद मिला कर पेस्ट बना ले। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो कर साफ करले और उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाये। 15 मिनट बाद चेहरे को धो कर साफ करे।

4. ब्लैकहेड्स दूर करे

यह बात आपको हैरान कर सकती हैं की आम ब्लैकहैड्स की समस्या से भी निजात दिला सकता हैं। आम से बनाये गये स्क्रबर के इस्तेमाल से ब्लैकहैड्स की प्रॉब्लम गायब होने लगती हैं। इसके लिए एक कटोरी में पके हुए आम का गुदा ले और इसमें आधा चम्मच दूध या मिल्क पाउडर और शहद मिला ले। पुरे चेहरे पर इस स्क्रब को धीरे-धीरे लगाये। इससे ब्लैकहैड्स के साथ डेड स्किन भी निकल जाती हैं।

5. पपड़ी की परत निकाले

चेहरे पर पड़ी पपड़ियों को ख़त्म करने के लिए एक चौथाई चम्मच पके हुए आम को 2 चम्मच दूध और पिसे हुए बादाम और ओट्स के साथ मिला कर मैश करना चाहिए। इस मिश्रण को करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखना चाहिए और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो कर साफ़ करले। इससे चेहरे पर पड़ी पपड़ी उतर जाती हैं।

6. दमकती त्वचा पाने के लिए

फलों के राजा आम किसी भी साधारण त्वचा से लेकर ख़ास त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन उपाय हैं। यह स्किन पर पड़ने वाले गहरे निशान, दाग-धब्बे और पिम्पल्स को खत्म करता हैं और स्किन का नेचुरल ग्लो बनाये रखता हैं। इसमें विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन पाए जाते है जो स्किन को पोषण देते हैं, जिससे डेड स्किन फिर से जीवित हो जाती हैं और चेहरे की रौनक पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं।



7. cleanser का काम करे

स्किन की अंदरूनी रूप से सफाई करने का काम करता है, जिससे स्किन पोर्स (रोम छिद्र) खुल जाते हैं और स्किन में ऑक्सीजन की अच्छी तरह से सप्लाई हो पाती हैं। जिससे स्किन ज्यादा ख़ूबसूरत और जवां नज़र आने लगती हैं। इसके लिए एक चम्मच गेंहू के आटे में आम का गुदा मिला कर चेहरे पर लगाये, कुछ दिनों तक इस उपाय को अजमाने से चेहरे पर फर्क दिखाई देने लगेगा।

8. बढ़ती उम्र के असर को कम करे

आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे के पिगमेंटेशन को कम करके स्किन को जवान बनाये रखते हैं। यह हानिकारक फ्री रेडिकल्स सेल्स को दूर करके कैंसर से बचने में आपकी मदद करते हैं। विटामिन सी की प्रचुर मात्रा चेहरे पर बार-बार मुहांसे होने से रोकती हैं। आम को सीधे चेहरे पर लगाने से स्किन मुलायम हो जाती हैं, साथ ही यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता हैं।

9. कील-मुहांसे दूर करे

कच्चे आम का रस बेहतरीन Astringent की भांति काम करता हैं। जिससे कील-मुहांसे दूर हो जाते हैं। एक छोटे से कच्चे आम को पानी में उबाल ले। फिर इस पानी से चेहरे को धोये, इससे कील-मुहांसे गायब होने लगते हैं।

10. काले धब्बे दूर करे

स्किन पर हुए काले धब्बों को मिटाने के लिए आम बहतु ही फायदेमंद उपाय हैं। इसके लिए आम को धूप में सूखा कर उसका पाउडर बना ले। अब इसमें एक चम्मच दही मिलाये और पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाये। इससे चेहरे के दाग-धब्बे ख़त्म होने लगते हैं, साथ ही चेहरे के रंग में भी निखार आता हैं।

बालों को आम से होने वाले फायदे :-

आम में पाए जाने वाले मिनरल्स और विटामिन्स न सिर्फ शरीर और स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं, बल्कि इनसे बालों को भी लाभ मिलता हैं। आइये जानते हैं आम बालों को मजबूत, घना और लंबा बनाये रखने में कैसे मददगार होता हैं।

■ बालों से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाये

आम में उपस्तिथ विटामिन ए डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाता हैं। साथ ही बालों की चमक को बढ़ाता हैं। यह बालों में नमी को बरकरार रखता हैं। साथ ही इसमें विटामिन ई होता हैं जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सही बनाये रखता हैं। जिससे बालों को लम्बा बनाने में मदद मिलती हैं।

■ बेहतरीन कंडीशनर का काम करे

आम के इस्तेमाल से घर पर ही बालों के लिए बेहतरीन कंडीशनर का निर्माण किया जा सकता हैं। इससे बाल सिल्की और स्मूद हो जायेंगे। इसके लिए आप पके हुए आम के गुदे को एक चम्मच दही और 2 अंडे के पीले वाले हिस्से के साथ मिक्स करे। इस मिश्रण को अपने बालों में आधे घंटे तक लगा कर रखे। फिर बालो को धो कर साफ करले, इससे आपके बाल मुलायम और सिल्की हो जायेंगे।

■ बालों को झड़ने और सफेद होने से बचाए

आम की गुठली से तेल निकाला जाता है जिसमे फैटी एसिड, मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं। जो मॉइस्चराइजर की तरह काम करता हैं। आम की गुठली की उपरी परत को निकाल कर इससे निकलने वाले तेल को सरसों या नारियल के तेल के साथ मिला कर, इसे कुछ दिनों तक सूरज की रोशनी में रखे। फिर इस मिश्रण से रोजाना बालों की मालिश करे। इस बेहतरीन तेल के इस्तेमाल से बाल लम्बे, घने, सुंदर, काले और मजबूत तो होंगे ही साथ ही बालों के गिरना यानि झड़ना भी बंद हो जायेगा।