Header Ads

मछली खाने के फायदे - Benefits of fish in Hindi.

Fish
मछली सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। मछली खाने से न सिर्फ शरीर को लाभ मिलता हैं, बल्कि यह स्किन और बालों के लिए भी लाभकारी हैं। कम कैलोरी वाली मछली में ढेर सारा प्रोटीन पाया जाता हैं, जो दिमाग के लिए भी फायदेमंद हैं। आइये मछली खाने के फायदे जानते हैं।

मछली में Polyunsaturated ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। जो बॉडी को तंदरुस्त बनाये रखने के लिए जरूरी हैं। हफ्ते में एक दिन मछली जरूर खानी चाहिए, इससे शरीर हमेशा एक्टिव बना रहता हैं। salmon फिश के 2 से 3 टुकड़ों में 1.5 ग्राम फैटी एसिड पाया जाता हैं। इसके अलावा दूसरी मछलियों में भी प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। Health Benefits of Fish in Hindi.

मछली खाने के फायदे :- 

1. डिप्रेशन से छुटकारा दिलाये 

रिसर्च से यह बात पता चली हैं की दवाइयों के साथ भोजन में मछली खाने से डिप्रेशन यानि अवसाद की बीमारी को दूर करने में काफी ज्यादा मदद मिलती हैं। बिजी लाइफस्टाइल, काम का प्रेशर, प्रेगनेंसी के समय होने वाले डिप्रेशन को कम करने के लिए मछली एक बढ़िया आहार हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो डिप्रेशन को कम करके मूड को भी हैप्पी बनाते हैं।


2. आर्थराइटिस में फयेमंद 

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ो में दर्द और सूजन हो जाती हैं। जिसे मछली का सेवन करके कम किया जा सकता हैं। मछली में पाए जाने वाले प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड गठिया की बीमारी में लाभ पहुंचाते हैं।

3. दिल की बिमारियों से बचाए 

मछली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड, फैट को कम करता हैं। जिससे दिल की बीमारियाँ होने का ख़तरा काफी ज्यादा कम हो जाता हैं। रिसर्च के अनुसार जो महिलाएं हफ्ते में एक दिन मछली खाती हैं, उन्हें दिल की बीमारियाँ होने का ख़तरा 50% तक कम हो जाता हैं। शरीर को हेल्दी रहने के लिए 2 तरह के फैटी एसिड की जरूरत पड़ती हैं, जिन्हें ओमेगा-3 फैटी एसिड और ओमेगा-6 फैटी एसिड कहा जाता हैं। मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं, जिसके कारण यह दिल की बिमारियों को दूर रखने में मददगार हैं। यह धमनियों में खून के साथ ऑक्सीजन और न्यूट्रीएंट्स के सर्कुलेशन के लिए भी जिम्मेवार माना जाता हैं।

4. आँखों की रौशनी बढ़ाए 


प्रेग्नेंट महिलाएं अगर मछली को सही मात्रा में खाती हैं तो उनके साथ-साथ उनके होने वाले बच्चे की आँखों की रौशनी तेज़ होती हैं। उन्हें चश्मा लगाने से मुक्ति मिलती हैं। आँखों की रोशिनी बढ़ाने के लिए भी ओमेगा-3 मददगार होता हैं, जो रेटिना को मजबूती प्रदान करके आँखों को कई सारी बिमारियों से बचाए रखता हैं।


5. दिमाग के लिए फायदेमंद 

salmon और इसी तरह की मछलियों में EFA omega-3 फैटी एसिड पाया जाता हैं। जो ब्रेन के लिए काफी जरूरी तत्व हैं। यह छोटे बच्चों के दिमागी विकास के लिए जरूरी हैं। 75% ब्रेन सेल्स का निर्माण बच्चों में जन्म से पहले ही हो जाता हैं और बाकी के 25% ब्रेन सेल्स जन्म के बाद बनते हैं। इसलिए डॉक्टर छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मछली खाने की सलाह देते हैं।




6. विटामिन डी का खज़ाना 


विटामिन डी हड्डियों के विकास और उनकी मजबूती के लिए जरूरी माना गया हैं। यह हड्डियों को कई सारी बिमारियों से दूर रखता हैं। मछली के सिर्फ 5 से 6 टुकड़े खा कर शरीर के लिए दैनिक विटामिन डी की जरूरत का 75% हिस्सा प्राप्त किया जा सकता हैं।


7. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद 


कई गर्भवती स्त्रियों की कई सारी समस्याओं के चलते उनकी समय से पूर्व ही डिलीवरी करवानी पड़ती हैं। जिसका सीधा असर उनके साथ-साथ उनके होने वाले बच्चे पर भी पड़ता हैं। इस समस्या से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को मछली जरूर खाना चाहिए। क्योंकि मछली खाने से Premature delivery होने का ख़तरा काफी कम हो जाता है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को समुंदरी मछलियाँ ज्यादा नही खानी चाहिए, क्योंकि उनमे मरकरी नाम का तत्व पाया जाता हैं, जिससे उनके होने वाले बच्चे के दिमाग पर बुरा असर पड़ता हैं। लेकिन प्रेग्नेंट महिला ताज़े और मीठे पानी वाली मछलियाँ बिना किसी भय के खा सकती हैं। मीठे पानी की मछलियाँ गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होती हैं।


8. पुरुषों के लिए लाभकारी 

पुरुषों को फल, सब्जियों और अनाजों के साथ साथ मछली का सेवन भी जरूर करना चाहिए। स्मोकिंग, ड्रग्स, शराब पीने जैसे बुरी आदतों का सीधा असर पुरुषो की प्रजनन क्षमता पर पड़ता हैं। लेकिन इसका असर कम करने के लिए मछली खाना अच्छा उपाय हैं। जितना ज्यादा आप मछली खाते है, उतना ही ज्यादा आपकी यौन क्षमता में वृद्धि होती हैं।


9. स्किन और बालों के लिए अच्छा 

मछली प्रोटीन का बढ़िया स्रोत हैं जो स्किन और बालों के लिए जरूरी होता हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता हैं जो बालों को चमकदार, लम्बा, घना और मजबूत बनाता हैं। इससे स्किन भी ग्लो करने लगती हैं। हफ्ते में सिर्फ एक बार मछली खाने से सेहत को ढेर सारे लाभ प्राप्त होते हैं। यह स्किन को कई सारे इन्फेक्शन और बिमारियों से बचाए रखने में मददगार होती हैं।

10. अल्जाइमर की बीमारी होने से बचाए 

मछली को ब्रेन फ़ूड के नाम से भी जाना जाता हैं। यह ब्रेन मेमोरी को बढ़ाता हैं, जिससे याददाश्त अच्छी होती हैं। हफ्ते में सिर्फ एक बार मछली खाने से दिमाग के काम करने की क्षमता काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। इससे याददाश्त दुरुस्त बनती हैं और अल्जाइमर यानि भूलने की बीमारी को दूर करने में मदद मिलती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा की मछली खाने से अल्जाइमर की बीमारी होने का ख़तरा काफी ज्यादा कम हो जाता हैं।