Header Ads

अनार खाने के 15 बेहतरीन फायदे,जानने के बाद आप भी अनार खायेंगे।

Pomegranate
अनार खाने के फायदे की बात करे तो यह कहावत आपने भी सूनी ही होगी, "एक अनार और सौ बीमार।" मतलब की एक अनार सौ बीमारियों का इलाज कर सकता हैं। अनार शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद फल हैं और इसे खाने से स्किन भी चमकदार और सुंदर बनती हैं। अनार सच में कुदरत का दिया हुआ वरदान हैं। रोजाना सिर्फ 1 अनार को खा कर आप तंदरुस्त और सेहतमंद रह सकते हैं। अनार में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई के साथ फोलिक एसिड भी पाया जाता हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल तत्वों से भरपूर हैं। आइये बिना देर किये अनार खाने से सेहत को होने वाले बेहतरीन फायदे के बारे में जानते हैं। Top 15 Health benefits of Pomegranate in Hindi.

अनार खाने के फायदे :- 

1. अनार स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता हैं। यह स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता हैं।

2. अनार को खाने से प्रोस्टेट कैंसर होने का ख़तरा काफी कम हो जाता हैं। इसलिए पुरुषो को अनार जरूर खाना चाहिए।

3. अनार में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसी वजह से यह खराब कोलेस्ट्रॉल को शुरुवाती अवस्था में ही रोक देता हैं। जिससे दिल की धमनियों में रक्त के थक्के नहीं बनते हैं। अनार खून को पतला बनाने का काम करता हैं। इसके सेवन से खून के थक्के नहीं बनते हैं।

4. अनार हड्डियों को मजबूत बनाता हैं, ब्लड सर्कुलेशन को सही बनाये रखता हैं और वजन कम करने में भी फायदेमंद होता हैं।

5. अनार के सेवन से दांत भी मजबूत बनते हैं। इससे दांतों की चमक भी बढ़ जाती हैं।

6. अनार में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट,  फ्री रेडिकल्स सेल्स से बचने में आपकी मदद करते हैं। यह फ्री रेडिकल्स स्किन में ढीलापन लाते हैं, जिसकी वजह से मनुष्य समय से पहले ही बूढ़ा दिखाई देने लगता हैं। यानी अनार खाने से व्यक्ति लम्बी उम्र तक जवान बना रहता हैं।



7. अनार गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी हैं। प्रेग्नेंट महिला अगर अनार खाती हैं तो उसका होने वाला बच्चा स्वस्थ्य पैदा होता हैं।

8. अनार खाने से रक्त प्रवाह ठीक बना रहता हैं। जिससे हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक होने का ख़तरा काफी कम हो जाता हैं। यह दिल के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं।

9. अगर खून की कमी यानि एनीमिया की बीमारी हो गयी है तो इसे दूर करने के लिए अनार का जूस पीना सबसे अच्छा उपाय माना जाता हैं।

10. अनार का रस बढ़ती उम्र में होने अल्जाइमर यानि भूलने की बीमारी से बचने में आपकी मदद करता हैं। यह ब्रेन मेमोरी (याददाश्त) को बढ़ाता हैं। आप चाहे अनार खाए या फिर इसका जूस निकाल कर पिए, दोनों ही दिमाग के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं।

11. अनार खाने के लाभ की बात करे तो यह पुरुषो के लिए काफी ज्यादा फयेमंद हैं। इससे यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती हैं।

12. अनार के सेवन से ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल में रखने में मदद मिलती हैं।

13. अनार खाने या फिर इसका जूस पीने से बार-बार पेशाब आना और पेशाब में होने वाली जलन को दूर करने में मदद मिलती हैं।

14. अनार के दानों को चबाकर खाने से कब्ज़ से छुटकारा मिलता हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं। इससे भूख न लगने और खाना न पचने की समस्या को दूर करने में आसानी होती हैं।

15. अनार खाने से जोड़ो में होने दर्द या गठिया की बीमारी में लाभ मिलता हैं।