Header Ads

लहसुन खाने के फायदे जानिए।

Lahsun
लहसुन का इस्तेमाल भारतीय भोजन में प्राचीन युग से किया जाता रहा हैं। क्योंकि लहसुन खाने के फायदे ही इतने ज्यादा हैं की इसे औषिधि के रूप में माना गया हैं। लहसुन की एक कलि हमारे शरीर के अंदर पैदा होने वाली कई सारी बिमारियों के इलाज में कारगर होती हैं। लहसुन के सेवन से शरीर स्वस्थ्य रहता हैं और बीमारियाँ दूर रहती हैं। जो लोग सुबह खाली पेट लहसुन की कच्ची कलि खाते हैं, उनके शरीर में भरपूर ताकत आती हैं और यह नेचुरल एंटीबायोटिक की भाँती कार्य भी करता हैं। आयुर्वेद लहसुन को मनुष्य को जवां बनाये रखने वाली औषिधि माना गया हैं। इसे खाने से जोड़ो के दर्द से भी आराम मिलता हैं। आइये जानते हैं लहसुन खाने से सेहत को क्या-क्या लाभ होते हैं? Health Benefits of Garlic in Hindi.

लहसुन खाने के फायदे :-

• टी.बी. के उपचार में मददगार

तपेदिक जिसे आप टी.बी. के नाम से जानते हैं, बहुत ही खतरनाक बीमारी हैं। इस बीमारी में लहसुन को खाने से बहुत ज्यादा फायदा मिलता हैं। टी.बी. के मरीज़ को एक दिन एक पूरी लहसुन की गाँठ जरूर खानी चाहिए। यह टी.बी. के इलाज में काफी ज्यादा मददगार होता हैं।

• भूख बढ़ाता हैं

लहसुन पाचन क्रिया को उत्तेजित करके भूख को बढ़ाने में सहायक होता हैं। जब भी घबराहट की वजह से पेट में एसिड ज्यादा बनने लगे तो लहसुन पेट में एसिड को बनने से रोकता हैं। यह टेंशन को कम करके शरीर को निरोगी रखने का काम करता हैं।

• श्वसन तंत्र (Respiratory tract) के लिए फायदेमंद

लहसुन के सेवन से श्वसन तंत्र मजबूत बनता हैं। इससे अस्थमा, फेफड़ो में जमी कफ, पुरानी सर्दी-खांसी, जुकाम, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, कफ जैसी समस्याएं समाप्त होने लगती हैं। यह इन सभी बिमारियों के उपचार में उपयोगी होता हैं।



• हाई बी.पी. से बचाता हैं

लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से राहत मिलती हैं। यह रक्त प्रवाह को नियमित बनाता हैं, जिससे दिल की बिमारियों को दूर रखने में मदद मिलती हैं। साथ ही यह लीवर और मूत्राशय को सही ढंग से काम करने में मदद करता हैं। लहसुन के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आसानी होती हैं।

• डायरिया से आराम दिलाये

पेट से सम्बन्धित बीमारियाँ जैसे की डायरिया आदि के इलाज में लहसुन बहुत ही ज्यादा कारगर हैं। कुछ लोगो का यह मानना हैं की लहसुन तंत्रिकाओं से सम्बंधित रोगों के उपचार में ज्यादा फायदेमंद होता हैं, लेकिन यह लाभ तभी प्राप्त होगा, जब आप कच्चे लहसुन को सुबह खाली पेट खाते हैं।

• अन्य फायदे :-

जब भी शरीर की अंदरूनी सफाई करने के तरीके की बात करे तो लहसुन बहुत ही उपयोगी होता हैं। लहसुन इतना ज्यादा शक्तिशाली होता है की शरीर को हानिकारक बैक्टीरिया और कीड़ो से बचाता हैं। इसका प्रयोग आप कई तरह की बीमारियाँ जैसे की डायबिटीज, डिप्रेशन, Typhus के अलावा कई सारे कैंसर के रोकथाम करने के लिए कर सकते हैं। यह इन सभी समस्याओं में भी फायदा ही पहुचाता हैं।