Header Ads

हरा मटर खाने के 10 बेहतरीन फायदे जानिए।

Pea
हरा मटर सर्दियों के दिनों में बाजार में आसानी से मिलने लगता हैं। आज के लेख में हम मटर खाने के फायदे के बारे में आपको बताएँगे। Health Benefits of Pea in Hindi.

हरा मटर न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता हैं, बल्कि पौष्टिक गुणों से भरा हुआ हैं। इसलिए डॉक्टर बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी को मटर खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि मटर को खाने से न सिर्फ कई सारी बिमारियों से लड़ने में मदद मिलती हैं, बल्कि यह बढ़ती उम्र को रोकने का काम भी करता हैं। आइये मटर खाने से सेहत को होने वाले 10 अनमोल लाभ के बारे में जानते हैं।

मटर खाने के फायदे :-

1. कब्ज़ दूर करे

हरे मटर में फाइबर ज्यादा मात्रा में होते हैं। जो कब्ज़ को दूर करते हैं। कब्ज़ की समस्या होने पर 2 से 3 मुट्ठी मटर का सेवन करने से कब्ज़ ख़त्म होने लगती हैं।


2. मिनरल्स का खज़ाना

मटर में निचे बताये गये तत्व :- 

• Flavonoids :- Catechins, Epicatechin, 
• Carotenoids : - Alpha-Carotene, Beta-Carotene
• Folinic Acid :- Ferulic & Caffeic Acid
• Polyphenols :- Coumestrol

आदि तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, कॉपर, मैंगनीज, जिंक आदि जैसे मिनरल्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती हैं। 


3. लम्बी उम्र तक जवान बनाये रखे


यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं जो शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखता हैं। इसके अलावा हरी मटर में जो Flavonoids, Phytonutrients, केरोटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, वह शरीर को हमेशा जवान और उर्जावान बनाये रखते हैं। पीसे हुए मटर का फेसपैक लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे और झाइयाँ दूर हो जाती हैं। 


4. वजन कण्ट्रोल में रखे


अगर वजन कण्ट्रोल में रखना चाहते हैं तो भोजन में मटर को जरूर शामिल करे। इसमें फैट कम मात्रा में होता हैं। एक कप मटर में सिर्फ 100 कैलोरी ही होती हैं। इसके अलावा मटर में फाइबर और प्रोटीन ज्यादा मात्रा में होते हैं। जिससे बॉडी को एनर्जी प्राप्त होती हैं। 

5. खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करे

इसमें नियासिन पाया जाता हैं जो Triglycerides और BLDL का निर्माण करता हैं। जिससे शरीर के ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती हैं। इसके अलावा यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाने में भी मददगार हैं। 




6. ब्लड शुगर लेवल कण्ट्रोल में रखे


मटर में फाइबर और प्रोटीन ज्यादा होते हैं। इसलिए यह शरीर के शुगर को जल्दी डाइजेस्ट करता हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेंट्री एलिमेंट शुगर को कण्ट्रोल में रखते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, नेचुरल शुगर और स्टार्च होता हैं। इसलिए सर्दियों के दिनों में मटर जरूर खाए। 


7. भूलने की बीमारी को कम करे


जिन लोगो को भूलने की बीमारी यानि अल्जाइमर हैं। उन्हें मटर का सेवन जरूर करना चाहिए। भूलने की बीमारी में लोग रोजमर्रा की कई सारे बातें भूल जाते हैं। मटर खाने से यह समस्या काफी हद तक कम की जा सकती हैं। मटर खाने से ब्रोंकाइटिस जैसी बिमारियों में भी लाभ मिलता हैं। 


8. पेट के कैंसर होने का ख़तरा कम करे

इसमें Polyphenols ज्यादा मात्रा में होते हैं। यह पेट में होने वाले कैंसर से बचने में आपकी मदद करते हैं। रिसर्च के अनुसार जो व्यक्ति रोजाना 30 ग्राम हरा मटर खाता हैं, उसे पेट का कैंसर होने का ख़तरा काफी ज्यादा कम हो जाता हैं। 

9. हड्डियाँ मजबूत बनाये

एक कप हरी मटर में 44% विटामिन K होता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाता हैं। इसमें विटामिन बी भी होता हैं जो ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी में फायदेमंद हैं। 


10. दिल के लिए फायदेमंद

हरा मटर एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेंट्री गुणों से भरा हुआ हैं। जिसके कारण यह खून की धमनियों को सही रहने में मदद करता हैं। इसमें विटामिन बी-1, विटामिन बी-2, बी-3, बी-6 और फोलेट पाए जाते हैं। जिससे Homocysteine लेवल बढ़ता हैं। जिससे दिल की कई सारी समस्याएं दूर होती हैं। बॉडी में Triglycerides लेवल को कम करके कोलेस्ट्रॉल को कण्ट्रोल करने में आसानी होती हैं।