Header Ads

मुर्गे का मीट (चिकन) खाने के 10 फायदे जानिए।

मुर्गे का मीट खाने के फायदे
मुर्गे का मीट मांसाहारी लोगो का पसंदीदा भोजन हैं। मुर्गे के मीट यानि चिकन खाने के फायदे बहुत ज्यादा हैं। चिकन सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता हैं। आज के लेख में हम मुर्गा खाने से सेहत को होने वाले लाभ आदि के बारे में आपको बतायेंगे। Health Benefits of Chicken in Hindi.

मुर्गे का मीट (चिकन) खाने के 10 फायदे जानिए :- 

1. नियासिन का बढ़िया स्रोत हैं चिकेन 

मुर्गे के मांस में नियासिन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। यह विटामिन बी हैं जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने में आपकी मदद करता हैं। इसके अलावा यह DNA को डैमेज होने और उसमे हुई गड़बड़ियों से भी बचाता हैं।

2. हेल्दी सेल्स का निर्माण करे 

ज्यादातर लोगो को होंठ फटने, ड्राई स्किन, बार-बार प्यास लगने और सर्दियों में रूखी त्वचा की की समस्याएं होने लगती हैं। इससे बचने का अच्छा उपाय मुर्गे की कलेजी में पाया जाने वाला रिबोफ्लेविन तत्व हैं। मुर्गे की कलेजी को खाने से स्किन से सम्बंधित समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती हैं और यह नए सेल्स का निर्माण करता हैं।

3. दिल के लिए फायदेमंद 

Homocysteine की ज़रा सी मात्रा कार्डियोवैस्कुलर की बीमारी की वजह बन जाती हैं। मुर्गे का मीट खाने से इसकी मात्रा कण्ट्रोल में रहती हैं, जिससे आपका दिल सेहतमंद बना रहता हैं।

4. प्रोटीन का भण्डार 

चिकन में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। जो शारीरिक विकास के साथ ही मांशपेशियों के लिए भी जरूरी होता हैं। जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं, वे लोग मुर्गे का मीट खा सकते हैं। यह खाने में टेस्टी तो होता ही हैं, साथ ही इससे सेहत जल्दी बनाने में भी आसानी होती हैं।

5. सेलेनियम का बढ़िया स्रोत 

चिकन में सेलेनियम अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। यह शरीर के लिए बहुत ही जरूरी मिनरल हैं जो मोटापे के साथ थाइरोइड, हॉर्मोन्स, मेटाबोलिज्म और इम्यून सिस्टम को सही बनाये रखता हैं। शरीर के ज्यादातर फंक्शन इसकी संतुलित मात्रा पर भी निर्भर करते हैं।

6. आँखों के लिए फायदेमंद 

इसमें रेटिनॉल, एल्फा और बीटा कैरोटीन, लाइकोपीन और विटामिन ए अच्छी मात्रा में होते हैं। जो आँखों की रोशिनी को बढ़ाते हैं। चिकन खाने से न सिर्फ आँखों की रौशनी को बढ़ाने में मदद मिलती हैं, बल्कि आँखों के कई प्रकार के रोग जैसे आँखों से पानी आना, आँखों का सूखापन, मोतियाबिंद आदि को दूर करने में भी मदद मिलती हैं।

7. हड्डियों को मजबूत बनाये 

उम्र बढ़ने की वजह से हड्डियाँ कमजोर होने लगती हैं। जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और आर्थराइटिस की बीमारी होने का ख़तरा काफी ज्यादा बढ़ जाता हैं। मुर्गे के मीट में पाया जाने वाला प्रोटीन हड्डियों को मजबूत बनाता हैं। जिससे हड्डियों में होने वाली इन बिमारियों से बचने में मदद मिलती हैं।

8. फॉस्फोरस से भरपूर 

मुर्गी का मीट खाने से फॉस्फोरस की प्राप्ति होती हैं। फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखता हैं। फॉस्फोरस किडनी, नर्वस सिस्टम और लीवर को शक्ति प्रदान करता हैं। यानी चिकन फॉस्फोरस का काफी अच्छा सोर्स हैं।

9. मेटाबोलिज्म लेवल सही बनाये रखे 

विटामिन बी-6 शरीर के एंजाइम्स और मेटाबोलिक लेवल को बैलेंस करने का काम करते हैं। जिससे खून की धमनियां स्वस्थ्य बनी रहती हैं। इसके अलावा मुर्गे का मीट खाने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता हैं और एक्स्ट्रा कैलोरी को यह मैनेज करता हैं।

10. डिप्रेशन दूर करे 

मुर्गे के मीट में एक प्रकार का एमिनो एसिड Tryptophan पाया जाता हैं, जो पाचन के नजरिये से काफी ज्यादा लाभकारी हैं। सिरदर्द, डिप्रेशन (अवसाद) आदि को दूर करने के लिए चिकन सूप पीना अच्छा उपाय हैं। इससे दिमाग में सेरोटिन का secretion होता हैं, जिससे मूड बेहतर बनता हैं और चिंता, टेंशन जैसी प्रॉब्लम्स से निजात मिलती हैं।