Header Ads

स्ट्रॉबेरी खाने के 10 जबरदस्त फायदे जानिए।

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे, health benefits of Strawberry in Hindi.

स्ट्रॉबेरी को फलों की रानी यूँही नहीं कहा जाता हैं। आज के लेख में हम आपको स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे के बारे में आपको बताएँगे। स्ट्रॉबेरी खाने में खट्टी और मीठी होती हैं और सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं। एशिया महादीप में इसे सुपर फूड के रूप में खाया जाता है। आइये जानते हैं स्ट्रॉबेरी को क्यों खाना चाहिए? इससे सेहत को क्या-क्या लाभ होते हैं? Health Benefits of Strawberry fruit in Hindi.

स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले तत्व और उनकी मात्रा इस प्रकार से हैं :-

एक कप स्ट्रॉबेरी फल में लगभग 46 कैलोरी होती है। इसके अलावा इसमें 26% मैंगनीज, 12% फाइबर, 9% आयोडीन, 9% फोलेट, 8% कॉपर, 6% पोटैशियम, 5% फॉस्फोरस, 5% मैग्नीशियम, 4% ओमेगा 3 फैटी एसिड और 4% विटामिन बी 6 की मात्रा होती हैं।

स्ट्रॉबेरी खाने के 10 बेहतरीन फायदे :-

1) विटामिन सी का बढ़िया स्रोत

प्रतिदिन स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से शरीर में हुई विटामिन सी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती हैं। विटामिन सी न सिर्फ स्किन की चमक बनाये रखने के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह टेंशन और सिरदर्द जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाती हैं। स्ट्रॉबेरी को खाने से हाई और लो दोनों ही तरह के ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में मदद मिलती हैं। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। स्ट्रॉबेरी के सेवन से स्किन चमकदार और मुहांसे रहित बनती हैं।

2) याददाश्त बढ़ाये

रिसर्च इस बात की पुष्टि करते हैं की कमजोर याददाश्त को दूर करने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए। इसमें Anthocyanins पाया जाता हैं जो नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाता हैं। जिससे दिमाग को शान्ति प्राप्त होती हैं और इसकी सक्रियता भी बढ़ जाती हैं। इसलिए दिमाग को तेज़ बनाना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी को जरूर खाए।

3) आँखों के लिए फायदेमंद

विटामिन सी की उचित मात्रा न सिर्फ स्किन के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह आँखों को सुरक्षित रखने का काम भी करती हैं। स्ट्रॉबेरी को रोजाना खाने से आँखों से सम्बंधित समस्याएं जैसे की आँखों का सूखापन, मोतियाबिंद, आँखों का लाल होना, आँखों से पानी आना और सूजन आदि से आराम मिलता हैं। स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल हैं, जिसे खाने से आँखों की रौशनी को बढ़ाने में मदद मिलती हैं।

4) फोलेट का खजाना

स्ट्रॉबेरी में फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। फोलेट एक ऐसा तत्व हैं जो असमय आने वाले बुढापे, वैस्कुलर और Atherosclerosis से सम्बंधित परेशनियों को दूर रखता हैं। कई तरह की बीमारियाँ जैसे की गठिया और जोड़ो के दर्द को कम करने में स्ट्रॉबेरी बहुत ही ज्यादा लाभकारी फल हैं। कई तरह की बिमारियों के चलते शरीर में फोलेट की कमी हो जाती हैं, जिसे कुछ दिन तक स्ट्रॉबेरी को नियमित रूप से खा कर पूरा किया जा सकता हैं।

5) सूजन कम करे
स्ट्रॉबेरी शरीर में किसी भी तरह के सूजन के लिए जिम्मेवार C रिएक्टिव प्रोटीन की रोकथाम को रोकता हैं। अध्यन से यह बात साबित हुई की जिन लोगो ने सिर्फ एक हफ्ते तक रोजाना स्ट्रॉबेरी को खाया, उनमे इस फल को न खाने वाले लोगो के मुकाबले सूजन की समस्या लगभग 14% तक कम पाई गयी।


6) कार्डियोवैस्कुलर से बचाता हैं

स्ट्रॉबेरी में फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं जो बॉडी में होने वाली किसी भी तरह की सूजन को कम करते हैं। साथ ही LDL कोलेस्ट्रॉल की कमी की वजह से होने वाली हाइपरटेंशन के खतरे को स्ट्रॉबेरी का सेवन करके काफी हद तक कम किया जा सकता हैं। एक रिसर्च से यह पता चला हैं की हफ्ते में 2 से 3 बार स्ट्रॉबेरी खाने वाले लोगो में स्ट्रॉबेरी न खाने वाले लोगो के मुकाबले हार्ट अटैक आने का ख़तरा 32% तक कम रहता हैं।

7) वजन घटाने में मददगार

स्ट्रॉबेरी में नाइट्रेट होता हैं जो रक्त में ऑक्सीजन के संचार को कण्ट्रोल करता हैं। जिससे मोटापे को कम करने में मदद मिलती हैं। स्ट्रॉबेरी एक ऐसा चमत्कारी फल हैं जो वजन कम करने में लाभकारी माना गया हैं।

8) एंटीऑक्सीडेंट का खज़ाना

इसमें Anthocyanins पाया जाता हैं जो की काफी बढ़िया एंटी-ऑक्सीडेंट हैं। स्ट्रॉबेरी एंटी-ऑक्सीडेंट का बहुत ही बढ़िया स्रोत हैं। एंटीऑक्सीडेंट धूप, धूल, पोल्यूशन आदि से होने वाली समस्याओं से लड़ता हैं और उन्हें ख़त्म करने का काम करता हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में कैंसर पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स सेल्स को नष्ट करने का काम भी करता हैं। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में बायोटिन भी पाया जाता हैं जो बालों और नाखूनों को मजबूती प्रदान करता हैं। यह स्किन पर पड़ने वाली झुर्रियों को दूर करने में मददगार हैं।

9) हड्डियाँ मजबूत बनाये

इसमें विटामिन K, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियाँ कमजोर होने लगती हैं। महिलाओं में विशेषकरके डिलीवरी से लेकर मीनोपॉज तक ज़रा सी लापरवाही और शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से हड्डियों से सम्बन्धित कई सारी बीमारियाँ पैदा होने लगती हैं। ऐसे इन सभी समस्याओं से बचने के लिए सबसे आसान तरीका हैं की आप स्ट्रॉबेरी को खाए। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को टूटने और उन्हें कमजोर होने से बचाने में सहायता करते हैं।

10) पेट के लिए फायदेमंद

स्ट्रॉबेरी में फाइबर सही मात्रा में पाया जाता हैं जो पेट के लिए काफी ज्यादा लाभकारी हैं। इसके सेवन से कब्ज़ और अपच जैसी समस्याओं से मुक्ति तो मिलती ही हैं, साथ ही पेट का कैंसर होने का ख़तरा भी काफी कम हो जाता हैं। क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर होते हैं जो बड़ी ही आसानी के साथ भोजन को हजम करने में आपकी मदद करते हैं। जिन लोगो को भूख न लगने की समस्या हैं, उन्हें भी स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए, इससे भूख न लगने की समस्या को दूर करने में आसानी होती हैं।