Header Ads

खिचड़ी खाने के 7 बेहतरीन फायदे जानिए।

Khichadi khane ke fayde. Benefits of Khichadi in Hindi/Urdu.
क्या आप जानते हैं खिचड़ी खाने से सेहत को ढेर सारे फायदे होते हैं। जी हाँ खिचड़ी खाने में जितनी अधिक स्वादिष्ट होती हैं, उससे कंही ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। खिचड़ी बहुत ही हल्की होती हैं और पचने में काफी ज्यादा आसान हैं। चावल और दाल को मिलकर खिचड़ी बनायीं जाती हैं और लोग इसे दही, अचार, घी आदि के साथ मिला कर खाते हैं। आइये खिचड़ी खाने के फायदे जानते है।

खिचड़ी पोषक तत्वों से भरपूर हैं और पचने में आसान हैं। खासकरके मूंग दाल में बनी खिचड़ी तो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं। क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। आइये जानते हैं खिचड़ी खाने से सेहत को होने वाले 7 बेहतरीन फायदे। Health Benefits of Eating Khichadi in Hindi.

खिचड़ी खाने के फायदे :- 

1. शरीर की अंदरूनी सफाई करे 

खिचड़ी के सेवन से शरीर की अंदरूनी रूप से सफाई हो जाती हैं। खिचड़ी एक ऐसा आहार हैं जो आप कभी भी किसी भी समय खा सकते हैं। यह शरीर के तीनो दोष वात, कफ और पित्त को बैलेंस करने में मदद करती हैं। 

2. ग्लूटेन से एलर्जी वाले रोगी भी खिचड़ी खा सकते हैं 

जिन लोगो को ग्लूटेन अर्थात गेंहू, राई, जौ, मक्की आदि खाने से एलर्जी हैं। वे लोग भी बिना किसी डर के खिचड़ी खा सकते हैं। 

3. Easy to digest (पचने में आसान) 

जिन लोगो का हाजमा खराब रहता हैं, उन्हें दही के साथ खिचड़ी को खाना चाहिए। जिससे उनके पेट को काफी ज्यादा लाभ मिलता हैं। खिचड़ी को छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े सभी लोग खा सकते हैं, यह जल्दी हजम हो जाती हैं। यह काफ ज्यादा पौष्टिक होती हैं। 



4. गर्भावस्था में खिचड़ी जरूर खाए 

डिलीवरी के बाद पेट में हमेश गड़बड़ बनी रहती हैं। ऐसे में जब भी कुछ हल्का खाने का मन करे तो खिचड़ी जरूर खाए। खिचड़ी के सेवन से पेट सही बना रहता हैं। 

5. शिशुओं के लिए फायदेमंद 

10 से 11 महीने के शिशुओं का मेटाबोलिज्म बहुत ही ज्यादा कमजोर होता हैं। इसलिए छोटे बच्चे जो चीज़ें खाते हैं, वह उन्हें आसानी से हजम नहीं हो पाती हैं। ऐसे में छोटे बच्चों को खिचड़ी खिलाना अच्छा विचार हैं। 

6. न्यूट्रीएंट्स का खजाना 

इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट के साथ ही शरीर के लिए जरूरी एमिनो एसिड भी होते हैं। हल्की गर्म खिचड़ी में जब घी मिला कर खाया जाता हैं तो उसके माइक्रोन्यूट्रीएंट्स की मात्रा में काफी ज्यादा वृद्धि हो जाती हैं। जिससे आपको प्रोटीन और फैट की प्राप्ती होती हैं। खिचड़ी को जब आप सब्जियों को मिक्स करके बनाते हैं तो यकीन मानिये यह हेल्थ के लिए सबसे बेस्ट फ़ूड बन जाती हैं। 

7. पित्त को कम करे 

शरीर में अगर पित्त ज्यादा बढ़ गयी हो तो खिचड़ी को दही के साथ मिला कर खाए। इसके अलावा पाचन तंत्र कमजोर हो गया हैं तो खिचड़ी में निम्बू का रस मिला कर खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त बनने लगता हैं