Header Ads

अमरुद खाने के 13 अनमोल फायदे जानिए।

Guava
अमरुद खाने में मीठा और बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता हैं। अमरुद एक ऐसा फल हैं जो लगभग हर सीजन में मिलता हैं। अमरुद खाने के फायदे, इतने ज्यादा हैं की इसे गरीबो का सेब भी कहा जाता हैं। अमरुद विटामिन सी, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स से भरा हुआ फल हैं। आइये अमरुद खाने से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं। Health Benefits of Guava in Hindi.

अमरुद खाने के 13 फायदे जानिए :- 

1. स्किन बनाये चमकदार 

अमरुद में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन पाए जाते हैं जो स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं। इसके अलावा इसमें पोटैशियम भी होता हैं, इसलिए अमरुद को नियमित रूप से खाने से त्वचा चमकदार बन जाती हैं। अमरुद के सेवन से चेहरे से कील-मुहांसे गायब होने लगते हैं। स्किन को ग्लोइंग बनाने वाले कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में अमरुद के गुदे का इस्तेमाल किया जाता हैं।

2. डायबिटीज में फायदेमंद 

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अमरुद काफी ज्यादा फायदेमंद हैं। इसमें पाए जाने वाले फाइबर शुगर लेवल को कम करते हैं। यह शुगर को डाइजेस्ट करने और शरीर में इन्सुलिन लेवल को बढ़ाने में मदद करता हैं। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को दिन भर में कम से कम 2 बार अमरुद जरूर खाना चाहिए।


3. आँखों के लिए फायदेमंद 

इसमें विटामिन ए और रेटिनोल पाया जाता हैं जो आँखों को स्वास्थ्य रखने के लिए जरूरी हैं। जिन लोगो को गाजर खाना अच्छा नहीं लगता हैं, वे लोग अमरुद खा कर अपनी आँखों की रौशनी को बढ़ा सकते हैं। अमरुद के सेवन से आँखों में होने वाली कई सारी समस्याएं जैसे की मोतियाबिंद, आँखों का सूखापन और सूजन आदि को कम करने में मदद मिलती हैं।


4. मूंह के छालें दूर करे 


अगर मूंह में छालें हो गये हैं और हमेशा मूंह में अल्सर की समस्या बनी रहती हैं तो, अमरुद की कोमल कोमल नयी पत्तियों को चबाचबा कर खाए। इससे मूंह के छालों से बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाता हैं। साथ ही अमरुद की पत्तियों को कत्थे के साथ मिला कर खाने से मूह के छाले बहुत ही जल्दी ठीक होने लगते हैं।


5. ब्लड सर्कुलेशन सही बनाये रखे 

इसमें विटामिन बी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। इसके अलावा अमरुद नियासिन का भी बढ़िया स्रोत हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन को सही बनाये रखने में मदद मिलती हैं। ब्लड सर्कुलेशन सही होने पर आपका दिमाग भी एक्टिव रहता हैं। इसके अलावा अमरुद में Pyridoxine नाम का तत्व भी पाया जाता हैं जो दिमाग की नसों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता हैं।

6. मोटापा कम करे 

वजन कम करने के लिए डाइट में फाइबर और विटामिन्स की ज्यादा मात्रा लेने की जरूरत होती हैं। अमरुद वजन को कम करने में भी मददगार होता हैं। अमरुद में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अमरुद में कोलेस्ट्रॉल और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी कम होती हैं। इसके सेवन से खाना आसानी के साथ हजम हो जाता हैं। कच्चा अमरुद खाने से मोटापे को कम करने में मदद मिलती हैं। मोटापा दूर करना चाहते हैं तो अमरुद जरूर खाए।




7. थाइरोइड में फायदेमंद 

अमरुद में कॉपर पाया जाता हैं। जो थाइरोइड को कण्ट्रोल करता हैं। थाइरोइड ग्लैंड बहुत ही महत्वपूर्ण ग्लैंड हैं, जो कई तरह के हॉर्मोन्स और ऑर्गन सिस्टम को कण्ट्रोल करती हैं। इस ग्लैंड में खराबी आने से पुरे शरीर का प्रोसेस प्रभावित होता हैं। अमरुद में आयोडीन भी होता है जो शरीर में हॉर्मोन्स के बैलेंस को बनाये रखता हैं।

8. कब्ज़ दूर करे 

अमरुद बॉडी के मेटाबोलिज्म का बैलेंस बनाये रखता हैं। इसके अलावा अमरुद खाने से कब्ज़ जैसी बीमारी को दूर किया जा सकता हैं। कब्ज़ से निजात पाने के लिए सुबह सुबह अमरुद खाए। अगर आपको गैस की समस्या रहती हैं तो दोपहर का खाना (लंच) करने के बाद अमरुद को खाए। पेट में अल्सर हैं तो भूल कर भी अमरुद के बीजों को न खाए, क्योंकि इससे पेट की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं।


9. विटामिन C से भरपूर 

अमरुद एक ऐसा फल हैं जिसमे संतरे के मुकाबले 4 गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता हैं। विटामिन सी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट हैं जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता हैं। इसके अलावा यह कैंसर से लड़ने में भी आपकी मदद करता हैं।

10. बॉडी को फिट बनाये रखे 

अमरुद में पाए जाने वाले तत्व शरीर को चुस्त और दुरुस्त बनाये रखते हैं। शर्त बस इतनी हैं की आप अमरुद को समय पर भी खाए। अमरुद खाने का उचित समय दिन का कोई भी वक़्त हो सकता हैं। लेकिन रात के समय अमरुद नहीं खाना चाहिए, क्योंकि रात को अमरुद का सेवन करने से आपको खांसी भी हो सकती हैं।

11. महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाए 


अमरुद में फोलेट ज्यादा मात्रा में पाया जाता हैं। जिससे महिलाओं की प्रजनन क्षमता में वृद्धि होती हैं। अगर किसी महिला को माँ बनने में परेशानी हो रही हैं तो उसे रोजाना अमरुद जरूर खाना चाहिए। इससे स्त्रियों में बांझपन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती हैं।


12. पोटैशियम का बढ़िया स्रोत 

अमरुद में पाया जाने वाला पोटैशियम शरीर में सोडियम के असर को कम करता हैं। जिससे ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल में रखने में मदद मिलती हैं। इसके अलावा इससे बॉडी का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता हैं।

13. नशे को कम करने के लिए 

अगर किसी को भांग का नशा चढ़ गया हो तो उसे अमरुद की पत्तियों का रस पिलाना चाहिए। इससे भांग का नशा कम हो जाता हैं। अमरुद की पत्तियों के रस की जगह पर अमरुद के पत्तों को भी खिलाया जा सकता हैं। लेकिन शर्त यह हैं की नशे में धुत्त वह व्यक्ति अमरुद के पत्तों को अच्छी तरह से चबा कर खा जाये। यानी अमरुद की पत्तियां भांग का नशा उतारने के लिए काफी अच्छा घरेलु उपाय हैं।