Header Ads

रोजाना दूध में शहद मिला कर पीने से सेहत को होते हैं 10 बेहतरीन फायदे।

Milk & Honey
क्या आपको पता हैं की दूध और शहद दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद चीज़ हैं। दूध तो अपने आप में एक सम्पूर्ण आहार हैं, लेकिन जब दूध में शहद को मिला कर पिया जाता हैं तो इसके फायदे दुगने हो जाते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स और लैक्टिक एसिड पाया जाता हैं, तो दूसरी ओर शहद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार हैं। आइये दूध में शहद मिला कर पीने के फायदे जानते हैं। Health Benefits of Milk with Honey in Hindi.

आपको जानकर हैरानी होगी की पुराने जमाने में भारत, ग्रीस, रोमन, मिस्र जैसे देशों की रानियाँ स्वयं को लम्बी उम्र तक जवां बनाये रखने के लिए दूध में शहद मिला कर पीती थी। दूध में शहद मिक्स करके पीने से स्किन चमकदार बनने लगती हैं, साथ ही शरीर की कई सारी बीमारियाँ भी दूर हो जाती हैं। दूध और शहद को एक साथ लेने से आपका हाजमा भी दुरुस्त बनता हैं। इससे मोटापे को कम करने में आसानी होती हैं और हड्डियाँ भी मजबूत बनती हैं। दूध और मधु को एक साथ मिला कर पीने से रात में अच्छी नींद भी आती हैं। आइये जानते है दूध में शहद मिला कर क्यों पीना चाहिए? इससे सेहत को होने वाले लाभ आदि के बारे में जानते हैं।

दूध में शहद मिला कर पीने से सेहत को होने वाले 10 जबरदस्त फायदे :- 

1. सर्दी-जुकाम ठीक करे 

गर्मियों के दिनों में सर्दी-जुकाम होने से आपको काफी परेशानी होती हैं। लेकिन दूध में शहद मिक्स करके पीने से सर्दी-जुकाम से निजात मिलता हैं। यह एंटी-सेप्टिक दवा के रूप में काम करता हैं। इसके सेवन से शरीर को ज्यादा मात्रा में विटामिन्स की प्राप्ति होती हैं, जिससे शरीर मजबूत बनता हैं और इन्फेक्शन को ख़त्म करने में मदद मिलती हैं।

2. कफ दूर करता हैं 

गर्म दूध में शहद मिला कर जरूर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें एंटी-इन्फ्लेमेंट्री और एंटी-माइक्रोबिअल गुण पाए जाते हैं। जो इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाता ही हैं, साथ में कफ़ से भी आराम दिलाता हैं।

3. हड्डियाँ मजबूत बनाये 

दूध और शहद का यह good कॉम्बिनेशन बॉडी को हेल्दी बनाये रखता हैं। साथ ही यह हड्डियों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाले जोड़ो के दर्द या ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी से बचाए रखता हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि दूध और शहद दोनों ही कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं, जिसके कारण इनका सेवन एक साथ करने से हड्डियाँ मजबूत बनती हैं।

4. वजन कम करने में उपयोगी 

शहद और दूध दोनों ही वजन को कम करने में मददगार हैं। मधु में प्रोटीन के रूप में एनर्जी होती हैं तो दूसरी ओर दूध चर्बी को जलाने में मदद करता हैं।

5. हाजमा दुरुस्त बनाये 

दूध और शहद को पीने से पाचन से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती हैं। इन दोनों चीजों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं। जिससे पाचन ठीक से होता हैं। इसलिए एक कप दूध में एक चम्मच शहद को मिला कर पीना चाहिए।




6. दिल के लिए फायदेमंद 

भोजन करने के बाद अगर आप दूध और शहद का घोल पीते हैं तो आपको दिल की जलन से आराम मिलता हैं। लेकिन इसके लिए आपको गर्म नहीं बल्कि ठंडा दूध ही पीना पड़ेगा। इसके लिए दूध और शहद के मिश्रण को अच्छी तरह से मिला कर पिए।

7. नींद अच्छी लाये 

क्या आप भी अनिंद्रा के शिकार हैं और आपको रात में नींद नहीं आती हैं? तो इससे छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच शहद मिला कर पिए। इससे नींद न आने की बीमारी दूर हो जाती हैं और आप सुकून से भरी नींद लेते हैं।

8. बाँझपन से छुटकारा दिलाये 

शहद और दूध को एक साथ मिला कर पीने से शरीर को कई सारे एमिनो एसिड और मिनरल्स की प्राप्ति होती हैं। जिससे ovary को पोषण मिलता हैं। इसलिए बांझपन को दूर करने के लिए दूध में शहद मिला कर पीना अच्छा उपाय हैं।

9. ताकत बढ़ाता हैं 

गर्मियों के दिनों में शरीर की ताकत गर्मी की वजह से कम हो जाती हैं। शरीर की ताकत को बढ़ाने के लिए रोजाना रात को दूध में शहद मिला कर पिए। दूध में प्रोटीन होता हैं और शहद में कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जो बॉडी की स्टैमिना को बढ़ाने में मदद करते हैं।

10. कब्ज़ की समस्या से आराम दिलाये 

कब्ज़ की बीमारी से परेशान हैं तो 1 चम्मच शहद को 1 गिलास गर्म दूध में मिला कर पिए। इस शहद मिले दूध को रोजाना सुबह खाली पेट नियमित रूप से पीने पर कब्ज़ की बीमारी बहुत ही जल्दी ठीक हो जाती हैं। यह कब्ज़ दूर करने का बहुत ही अच्छा तरीका माना जाता हैं।