Header Ads

अंगूर खाने के 26 फायदे जानिए।

Grapes
अंगूर खाने से प्यास बुझती हैं और शरीर को ठंडक महसूस होती हैं। अंगूर खाने के फायदे ढेर सारे हैं। अंगूर शरीर को स्वस्थ्य बनाये रखता हैं और कब्ज़, अपच, गुर्दे की पत्थरी, थकान, आँखों की बिमारियों आदि से बचाता हैं। अंगूर खाना सभी लोगो को अच्छा लगता हैं और यह सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फलों में से एक हैं। आज के लेख में हम अंगूर खाने के फायदे जानेंगे। Health Benefits of Grapes in Hindi.

अंगूर में कई तरह के विटामिन्स जैसे की विटामिन ए, विटामिन बी-6, विटामिन सी, फोलेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अंगूर में विभिन्न प्रकार के मिनरल्स जैसे की आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम और सेलेनियम भी अच्छी मात्रा में होते हैं। अंगूर में फाइबर भी अच्छी मात्रा में होते हैं। हरे या काले अंगूर में 15 से 25% ग्लूकोज़ की मात्रा पाई जाती हैं जो खून में घुलने के साथ ही शरीर को लम्बे समय तक एनर्जी प्रदान करती हैं।

अंगूर का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह चेहरे की झुर्रियों को कम करते हैं और स्कीन को लम्बी उम्र तक जवां बनाये रखते हैं। अंगूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर को हेल्दी बनाये रखते हैं। तो बिना देर किये जानते हैं अंगूर खाने से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में।

अंगूर खाने के 26 अद्भुत फायदे :-

स्किन के लिए होता है फायदेमंद

स्किन को हेल्दी रखने के लिए अंगूर बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेंट्री तत्व स्किन के लिए जरूरी होते हैं। अंगूर में विटामिन सी होता हैं जो स्किन को हेल्दी बनाता हैं।

1.  असमय बुढ़ापा आने से रोके

फ्री रेडिकल्स सेल्स की वजह से चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। जिससे उम्र से पहले ही आप बूढ़े दिखाई देने लगते हैं। लेकिन अंगूर में विटामिन सी होता हैं जो इन प्रॉब्लम से लड़ता हैं। और स्किन होने वाले नुकसान को रोकता हैं। अंगूर के गुदे से चेहरे पर मसाज करने से चेहरे से असमय बुढ़ापा होने की वजह को दूर किया जा सकता हैं।


2. दाग-धब्बे दूर करे

हरे अंगूर की मदद से चेहरे के दाग-धब्बे और मुहांसे को कम किया जा सकता हैं। विटामिन सी चेहरे के निशानों को मिटाने में मददगार होता हैं। अंगूर को नमक के साथ बाँध कर उसे आधे घंटे तक पकाए, फिर इसे चेहरे पर 15 तक लगाकर रखे और बाद में हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो कर साफ करले।


3. सूरज की रोशिनी से बचाए


अंगूर के बीजो और गुदे में Proanthocyanidins और Resveratrol नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट स्किन को सूरज की हानिकारक अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। साथ ही स्किन पर पड़ने वाले लाल निशान,  और साथ ही स्किन को हानि पहुचाने वाले सेल्स को नष्ट करते हैं। इसलिए अधिकतर सनस्क्रीन लोशन में अंगूर का इस्तेमाल किया जाता हैं। 

4. स्किन को यंग बनाये रखे 

अंगूर में पाए जाने वाले आर्गेनिक एसिड स्किन को जवां बनाये रखते हैं। इसमें विटामिन सी होता हैं जो कोलेजन के निर्माण में मदद करता हैं। जो जरूरी सेल्स के निर्माण के साथ ही ब्लड फ्लो को बनाये रखता हैं। यह कई तरह की बिमारियों से लड़ने का काम करता हैं। यहाँ तक की मौसम बदलने के कारण स्किन को होने वाली परेशानियों से भी बचाता हैं। 




5. त्वचा बनती हैं कोमल 


अंगूर के बीजों में विटामिन ई होता हैं जो स्किन में नमी को बरक़रार रखता हैं। स्किन से डेड सेल्स को हटाने के लिए अंगूर का गुदा आसान उपाय हैं। इससे स्किन कोमल और मुलायम हो जाती हैं। अंगूर के बीजों से निकला तेल भी स्किन को सॉफ्ट बनाये रखता हैं। 


6.  चेहरे पर निखार लाये 


अंगूर में विटामिन ए होता हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं। रोजाना अंगूर खाने से चेहरे पर निखार आने लगता  हैं। इससे चेहरे की झुर्रियां भी ख़त्म होने लगती हैं। आँखों के निचे हुए डार्क सर्कल पर अंगूर का गुदा लगाने से कुछ ही दिनों में आँखों के निचे हुए काले घेरे (डार्क सर्कल्स) गायब हो जाते हैं। 

बालों के लिये फायदेमंद 


बालों की देखभाल करना भी बहुत ही जरूरी हैं। अगर आप खानपान में लापरवाही करते हैं तो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं,  जिसका असर आपके बालों पर भी पड़ता हैं। आज के युग में खराब लाइफस्टाइल के चलते बालों में डैंड्रफ होना, बालों का झड़ना, बालों का असमय सफ़ेद होना आम बात हैं। लेकिन अंगूर का जूस पीकर या फिर अंगूर को खा कर आप बालों की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। 

7.  बालों का गिरना रोके 

अंगूर बालों को असमय गिरने और झड़ने से रोकता हैं। इसमें बीजो में विटामिन ई और लिनोलिक एसिड पाए जाते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही दो मूंहें बाल, जो की बालों के झड़ने की अहम् वजह माने जाते हैं, उन्हें भी यह ख़त्म करता हैं। 

8. बालों को लंबा बनाये 

अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते  हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को सही बनाये रखता हैं। इससे बाल सुंदर और स्वस्थ्य बनते हैं। इसमें कोई शक नहीं हैं की अंगूर का तेल बालों के विकास में मददगार होता हैं। अंगूर के बीजों का तेल बालों में होने वाली पसीने की बदबू को दूर करता हैं और बालों को चमकदार, मुलायम, घना और लंबा बनाता हैं। 


9.  डैंड्रफ दूर करे 

अंगूर के बीजों के तेल का इस्तेमाल करने से सिर की खुजली दूर होती है। अंगूर का तेल बालों में लगाने से डैंड्रफ ख़त्म होने लगता हैं। इसमें मौजूद मॉइस्चराइजर बालों को नमी प्रदान करता हैं। इससे सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता हैं, जिससे बाल मजबूत बनते हैं। 


शरीर को होने वाले फायदे :- 


10. कब्ज़ से छुटकारा दिलाये

अंगूर खाने से कब्ज़ भी दूर होता हैं। इसमें आर्गेनिक एसिड, शुगर और Cellulose होते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं। इसमें भोजन को आसानी से पचाने वाले रेशे भी पाए जाते हैं। जिससे न सिर्फ आंतें साफ़ रहती हैं, बल्कि पेट की भी अच्छी तरह से सफाई हो जाती हैं। कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए लगभग 350 ग्राम अंगूर को खाना चाहिए। यह दस्त की समस्या से भी छुटकारा दिलाता हैं। 


11.  अस्थमा की समस्या में फायदेमंद 

अंगूर शरीर की कई बिमारियों के इलाज में सहायता करता हैं। अंगूर अस्थमा यानि दमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद पानी की मात्रा फेफड़ो में पानी की कमी को पूरा करती हैं। जिससे अस्थमा की बीमारी में काफी ज्यादा फायदा होता हैं। 


12.  अरोमाथरेपी के लिए 

अंगूर के बीज हर प्रकार की स्किन के लिए फायदेमंद तो होते ही हैं, साथ में यह अरोमाथेरेपी के लिए भी इस्तेमाल किये जाते हैं। 



13.  आँखों के लिए फायदेमंद 

अंगूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट न सिर्फ स्किन के लिए ही अच्छे होते हैं, बल्कि आँखों के लिए भी लाभकारी हैं। अंगूर खाने से आँखों की रोशिनी बढ़ती हैं। इसमें विटामिन ए  भरपूर मात्रा में होता हैं जो आँखों की बीमारियाँ जैसे की मोतियाबिंद, रतोंधी आदि से बचने में आपकी मदद करता हैं। 


14. मूंह के छालो से निजात दिलाये 


अंगूर मूंह के छालों से भी आराम दिलाता हैं। अंगूर के रस से कुल्ला करने से मूंह के छाले ठीक होने लगते हैं। 


15. दांतों के लिए होता हैं फायदेमंद 


रिसर्च बताते हैं की अंगूर के बीज और रेड वाइन का सेवन करने से कैविटी और मसूड़ो की समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता हैं। इससे मूंह की बिमारियों से बचने में मदद मिलती हैं। 


16.  थकान से छुटकारा दिलाये 


रोजाना अंगूर खाने या फिर अंगूर का जूस पीने से शरीर में आयरन और मिनरल्स की मात्रा बनी रहती हैं। जिससे थकान जैसी समस्या आपसे कोसो दूर रहती हैं। अंगूर में जिंक, सेलेनियम, कार्बोहाइड्रेट और polyphelons पाए जाते हैं जो ब्रेन को एक्टिव बनाये रखते हैं। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता हैं जो बॉडी में एनर्जी लेवल को बनाये रखता हैं। जिससे थकान और आलस्य को दूर करने में आसानी होती हैं। 

17. खून बढ़ाता हैं 


शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया की बीमारी होने पर अंगूर खाना चाहिए। महिलाओं में एनीमिया की बीमारी ज्यादा होती हैं। ऐसे में उन्हें भी अंगूर खाना चाहिए या फिर अंगूर का जूस पीना चाहिए। अंगूर में आयरन ज्यादा मात्रा में होता हैं जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता हैं। इसके अलावा अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिला कर पीने से भी शरीर में हुई खून की कमी को पूरा किया जा सकता हैं। 


18. गठिया की बीमारी होने से बचाए 


अंगूर खाने से या फिर इसका जूस पीने से गठिया रोग होने की सम्भावना काफी ज्यादा कम हो जाती हैं। क्योंकि यह शरीर से टोक्सिंस को बाहर निकाल देता हैं, जो आगे चलकर गठिया की बीमारी होने की वजह बनते हैं। 


19.  हड्डियों के लिए फायदेमंद 


अंगूर में कॉपर, मैंगनीज, आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। यह सभी मिनरल्स हड्डियों के निर्माण और उन्हे मजबूत बनाने के लिए जरूरी होते हैं। अंगूर का सेवन प्रतिदिन करने से हड्डियों में होने वाली ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी होने का ख़तरा काफी कम हो जाता हैं। इसमें मैंगनीज पाए जाते हैं जो बॉडी के लिए काफी जरूरी मिनरल्स में से है, इससे नर्वस सिस्टम को सही रखने में आसानी होती हैं। 

20.  बॉडी की इम्युनिटी बढ़ाता हैं 


अंगूर विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन K का बढ़िया स्रोत हैं। जिससे शरीर स्वस्थ्य बनता हैं। अंगूर खाने से बॉडी की इम्युनिटी बढ़ती हैं। जिससे सर्दी-जुकाम जैसे इन्फेक्शन वाली बिमारियों से बचने में मदद मिलती हैं। अंगूर खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती हैं और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं। 


21.  दिल के लिए  होता हैं लाभकारी


अंगूर खून में नाइट्रिक ऑक्साइड को कण्ट्रोल करता हैं। जिससे ब्लड क्लोटिंग नहीं होती हैं। जिससे हार्ट अटैक आने का ख़तरा काफी कम हो जाता हैं। अंगूर खाने से बॉडी से खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल (LDL) को कम करने में मदद मिलती हैं। अंगूर में Resveratol और Quercetin नाम के तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स सेल्स से बचाकर आर्टरी को भी सुरक्षित रखते हैं। यह ब्लड में प्लेटलेट्स की कमी भी नहीं होने देते हैं। 




22. कैंसर से बचाए


अंगूर में फ्लेवोनोइड्स ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं जो की अच्छे एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं। इससे ब्रेस्ट कैंसर ज्यादा नहीं फैलता हैं। अंगूर का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में मदद मिलती हैं। 


23.  डायबिटीज में फायदेमंद


डायबिटीज के मरीजों के लिए अंगूर का सेवन करना ज्यादा लाभकारी होता हैं। यह शुगर की मात्रा को कम करता हैं। खून में मौजूद शुगर के लेवल को कण्ट्रोल करने के लिए अंगूर काफी जरूरी भूमिका निभाता हैं। 

24.  किडनी के लिए फायदेमंद


अंगूर के जूस में पानी और पोटैशियम दोनों ही अच्छी मात्रा में होते हैं। इसमें Albumin और सोडियम क्लोराइड काफी कम मात्रा में होता हैं। अंगूर का रस पीने से किडनी से ज़हरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और किडनी स्वस्थ्य बनती हैं। 


25.  माइग्रेन से निजात दिलाये

पके हुए अंगूर का रस को पीने से माइग्रेन जैसी समस्या से राहत मिलती हैं। सुबह-सुबह बिना पानी मिलाये एक गिलास अंगूर का जूस पीना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता हैं। रेड वाइन को माइग्रेन होने की वजह माना जाता हैं। लेकिन अंगूर के बीज और इसका रस इस समस्या को दूर कर सकते हैं। वैसे तो कम सोना, मौसम में परिवर्तन, पाचन में समस्या आदि की वजह से भी माइग्रेन हो सकता हैं। लेकिन शराब का सेवन इसकी अहम् वजह मानी जाती हैं। अंगूर का जूस पीने से माइग्रेन की प्रॉब्लम होने से बचने में काफी ज्यादा मदद मिलती हैं। 

26.  भूलने की बीमारी (अल्जाइमर) में फायदेमंद


अंगूर में Resveratol नाम का तत्व पाया जाता हैं, जो की एक पावरफुल Polyphenol हैं, जो अल्जाइमर के मरीजों में Amyloid beta denotes peptides के लेवल को कम करता हैं। कई रिसर्च में यह पाया गया की अंगूर खाने से दिमाग हेल्दी रहता हैं।  वैज्ञानिकों के अनुसार अंगूर में पाए जाने वाले Flavonoids का सीधा सम्बन्ध Nerv Cells से होता हैं जो याददाश्त को बेहतर बनाने में सहायता करता हैं।  यानी की अंगूर को खाने से याददाश्त सुधरने लगती हैं और भूलने की समस्या से छुटकारा मिलता हैं।