Header Ads

अरबी खाने के फायदे, घरेलु नुस्खे और उपाय जानिए।

Arbi
अरबी की खेती भारत के कई राज्यों में की जाती हैं। अरबी की सब्जी भारतीय लोग बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। अरबी खाने के फायदे बहुत सारे हैं। अरबी का वानस्पतिक नाम naam Colocasia esculenta हैं। अरबी के कंद की सब्जी बना कर खायी जाती हैं, साथ ही अरबी के पत्तों से पकौड़े और चटनी बना कर खाया जाता हैं। यकीन मानिये यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होते हैं, बल्कि सेहत के नजरिये से भी अरबी के पत्ते लाजवाब हैं। अरबी की पत्तियों में खास करके विटामिन ए, बी, सी के अलावा कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता हैं। जबकि अरवी के कंद में प्रोटीन, स्टार्च, विटामिन ए, बी, सी, ई के अलावा पोटैशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

हर्बल जानकारों के अनुसार अरबी को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। इसके कंदों और पत्तों को अच्छी तरह से उबाल कर या पका कर ही खाना चाहिए। हर्बल एक्सपर्ट्स अरबी के पौधे से कई तरह की बीमारियाँ का इलाज करते हैं। आइये जानते हैं अरबी के घरेलु नुस्खे, उपाय और फायदे।

अरबी के फायदे :-

1. फोड़ो-फुंसियों का इलाज करे

फोड़े-फुंसी के इलाज के लिए अरबी की पत्तियों की डंठल को तोड़कर जला ले और राख बना ले। इस राख को नारियल के तेल के साथ मिला कर फोड़े और फुंसी पर लगाये, इससे फोड़े-फुंसीयों से छुटकारा मिलता हैं।

2. पुरुषो की कमजोरी दूर करे

अरबी की कंद शक्ति और वीर्य वर्धक होती हैं। दो दूसरी ओर इसके पत्तियों का सेवन करने से शरीर मजबूत बनता हैं। अरबी के पत्तों से बनाया गया साग और अरबी के कंद की सब्जी बलवर्धक होती हैं। अच्छी तरह से उबाले गये अरबी के कंद में नमक मिला कर खाने से शरीर में वीर्य की वृद्धि होती हैं।

3. गैस की प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाये

अरबी के पत्तियों और डंठल को पानी में उबाल ले और फिर पानी को छान ले। इस पानी में उचित मात्रा में घी मिला कर 3 दिन तक दिन में 2 बार पिए। इससे पेट में लम्बे समय से चली आ रही गैस की समस्या में लाभ मिलता हैं।



4. बालों का झड़ना रोके

अरबी के कंदों के रस को रोजाना बालों में लगाने से और बालों की मालिश करने से बालों का गिरना (झड़ना) रूक जाता हैं। इससे सिर में नए बाल भी उगने लगते हैं, यानी की यह गंजेपन की समस्या को दूर करने का अच्छा उपाय है।

5. कीड़े-मकौड़े के काटने पर

अगर किसी को कीड़े-मकौड़े ने काट लिया है तो उस जगह पर कट हो गये हैं तो कटे हुए जगह पर अरबी को छिल कर रगड़ने से काफी ज्यादा राहत मिलती हैं। इससे कीड़े के काटने से होने वाले ज़हर के असर को रोकने में मदद मिलती हैं।

6. दिल को हेल्दी बनाये

हर्बल एक्सपर्ट्स के अनुसार अरबी की सब्जी को खाने से दिल मजबूत बनता हैं। रोजाना अरबी की सब्जी के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कम किया जा सकता हैं।

7. जोड़ो का दर्द दूर करे

इसके पत्तियों में बेसन लगा कर पकौड़ा और भजिया बनाया जाता हैं। ऐसा माना जाता हैं की अरबी के पत्तों से बनाये गये पकौड़े को खाने से वात रोग और जोड़ो के दर्द से परेशान लोगो को काफी ज्यादा राहत मिलती हैं। आर्थराइटिस की बीमारी से जूझ रहे मरीज़ को अरबी के पत्तों से तैयार किये पकौड़े जरूर खाने चाहिए।

8. डिलीवरी के बाद माँ का दूध बढ़ाये

जिन नयी बनी माओं को दूध कम बनता हैं, उन्हें अरबी के पत्तों या कंद की सब्जी बना कर जरूर खाना चाहिए। इससे नयी बनी माँ के शरीर में ज्यादा दूध बनने लगता हैं और नयी बनी माँ के दूध की मात्रा को बढ़ाने में आसानी होती हैं।

9. पुरानी खांसी का इलाज

उबली हुई अरबी को खाने से पुराने समय से चली आ रही खांसी से बहुत ज्यादा राहत मिलती हैं। कई बार हर्बल जानकर इसे शहद के साथ लेने की सलाह भी देते हैं।