Header Ads

डैंड्रफ (रूसी) दूर करना चाहते हैं तो यह 6 चीजों को जरूर खाए।

Dandruff
सिर में डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या होना आम बात हैं। बालों में डैंड्रफ कई सारे कारणों से हो सकता हैं। आज कल लोग डैंड्रफ को दूर करने के लिए कई तरह के शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में कर रहे हैं। लेकिन फिर भी डैंड्रफ उनका पीछा नहीं छोड़ता हैं। आज के लिए में हम खाने वाली ऐसी 6 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खाने से डैंड्रफ को ख़त्म करने में मदद मिलती हैं। मतलब इन चीजों को डाइट में शामिल करने से बालों में होने वाली रूसी की समस्या से छुटकारा मिलने लगता हैं।

रूसी (डैंड्रफ) दूर करने के लिए यह चीज़े जरूर खाए :-

1.सेब

सेब रेशेदार फल हैं, इसलिए इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता हैं। सेब के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त बनता हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो डायबिटीज, कैंसर और दिमाग से जुड़ी बिमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायता करते हैं। सेब बॉडी में ग्लूकोज़ लेवल को नार्मल बनाता हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता हैं। सेब खाने से बालों को जबरदस्त फायदा होता हैं, इससे बाल हेल्दी और चमकदार बनते हैं, साथ ही बालों से रूसी ख़त्म होने लगती हैं।

2. सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज सिर की स्किन पर ज्यादा तेल आने से रोकता हैं। इसमें विटामिन बी-6 और जिंक अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके बीज का सेवन करने से पाचन क्रिया सही रहती हैं और बॉडी का मेटाबोलिज्म रेट सही बना रहता हैं। इससे इन्फेक्शन से पैदा होने वाली डैंड्रफ से छुटकारा पाने में मदद मिलती हैं।

3. केला

केला बाज़ार में आपको हर मौसम में आसानी के साथ मिल जायेगा। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक फलों की श्रेणी में आता हैं। केला मीठा, शक्तिशाली, वीर्य और मांस वर्धक, रेचक और आँखों की बिमारियों को दूर करने वाला फल हैं। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स जैसे की पोटैशियम, जिंक और आयरन पाए जाते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड से भी भरपूर हैं, जिससे डैंड्रफ दूर भगाने में मदद मिलती हैं। केला और एवोकाडो को मिक्स करके पेस्ट बना कर सिर में 20 मिनट तक लगाये, फिर बालों को पानी से धो कर साफ करले। इससे बालों में हुई रूसी की समस्या समाप्त हो जाती हैं।



4. चना

रोजाना चना खाने से बालों से डैंड्रफ गायब होने लगता हैं। चने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, नमी, चिकनाई, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। चना गरीबो का बादाम के नाम से भी मशहूर हैं। क्योंकि यह सस्ता हैं और इसमें पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में है। लेकिन क्या आपको पता है की सस्ता होने के बावजूद यह कई सारी खतरनाक बिमारियों को ठीक कर सकता हैं। इसे खाने से दिमाग तेज़ बनता हैं। चने में विटामिन बी-6 और जिंक पाए जाते हैं जो बालों में मौजूद रूसी की समस्या से मुक्ति दिलाते हैं। जिन्हें चना खाना अच्छा नहीं लगता हैं, वे लोग बालों में बेसन का पेस्ट लगाये। इससे भी सिर की रूसी दूर होने लगती हैं।

5. गेंहू

उगाये गये गेंहू में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता हैं। शरीर की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन ई जरूरी होता हैं। इसके अलावा अंकुरित गेंहू का सेवन करने से स्किन और बाल भी चमकदार बनने लगते हैं। अंकुरित गेंहू में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर से एक्स्ट्रा फैट को सोख लेते हैं। इसमें विटामिन बी6 और जिंक भी होता हैं जो रूसी को ख़त्म करने का काम करता हैं।

6. लहसुन

लहसुन में Allicin नाम का तत्व पाया जाता है जिसे बढ़िया एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट के तौर पर जाना जाता हैं। लहसुन में ज्यादा मात्रा में Allicin एसिड होता है जो की एक नार्मल एंटी-फंगल हैं। इसलिए बालों में डैंड्रफ की प्रॉब्लम से परेशान लोगो को भोजन में लहसुन शामिल करने की सलाह दी जाती हैं। लहसुन का पेस्ट बालों में लगाने से भी रूसी दूर हो जाती हैं। लहसुन के रस में हल्का सा पानी मिला कर बालों में लगाये, इससे डैंड्रफ की प्रॉब्लम से छुटकारा मिलेगा।

जरूरी सावधानियां :-

अगर बालों में डैंड्रफ ज्यादा हो गये है तो जंक फूड जैसे की बर्गर, नूडल्स, पिज़्ज़ा आदि को खाने से परहेज़ करे। इसके अलावा चॉकलेट आदि को भी खाने से बचना चाहिए।