Header Ads

दही खाने के फायदे - Benefit of Curd

curd benefit
दही खाने के फायदे जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़े। उत्तरी भारत में लोग दही को रोटी और चावल के साथ खाते हैं तो दक्षिण भारतीयों का कर्ड राइस पसंदीदा व्यंजन हैं। दही को दुनियाभर के सभी देशो के लोग बहुत ही चाव के साथ खाना पसंद करते हैं। 

हिन्दू धर्म में दही का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए भी किया जाता हैं। इसके अलावा यात्रा पर जाने से पहले या फिर परीक्षा में जाने से दही दही और शक्कर खा कर घर से बाहर निकला जाता हैं। वैसे भी दूध से बने हुए उत्पाद सेहत के लिए फायदेमंद ही होते हैं। इसलिए दही भी सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभकारी हैं। आइये जानते हैं दही खाने के फायदे क्या-क्या हैं? Health Benefits of Curd in Hindi. 

दही खाने के 11 बेहतरीन फायदे :- 

1. स्किन को होता हैं लाभ 

रिसर्च बताते हैं की दही में जिंक, विटामिन ई और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं। इसलिए दही का इस्तेमाल कई सारे हेयर पैक और फेस मास्क बनाने के लिए किया जाता हैं। दही में थोड़ा सा बेसन और निम्बू का रस मिला कर चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरा चमकने लगता हैं। 

2. डैंड्रफ दूर करे 

डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने के लिए दही अच्छा उपाय हैं। दही के इस्तेमाल से बालों से डैंड्रफ दूर हो जाती हैं। इसमें एंटी-फंगल तत्व और लैक्टिक एसिड मौजूद होता हैं। जो रूसी को दूर करता हैं। दही को सिर में लगा कर कुछ घंटो तक छोड़ दे, फिर साफ़ पानी से बालों को धो कर साफ़ करले। कुछ ही दिनों में सिर में हुई रूसी से निजात मिलने लगती हैं। 

3. टेंशन दूर करे 

टेंशन की वजह से शरीर में कई सारी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। वैसे तो तनाव कम करने के कई सारे इलाज मौजूद हैं। परन्तु दही भी टेंशन को कम कर सकता हैं। दही खाने से इमोशन और दर्द की प्रॉब्लम दूर होती हैं। 

4. हाजमा दुरुस्त बनाये 

दही में पाए जाने वाले न्यूट्रीएंट्स पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं। इससे भोजन को हजम करने में आसानी होती हैं। मसालेदार भोजन के साथ दही का सेवन करने से शरीर ठंडा रहता हैं। दही का सेवन करने से पेट में होने वाले H Pylori Infection से बचने में मदद मिलती हैं। 


5.  वजन कम करे 


अगर आप वजन कम करने वाला डाइट चार्ट बनाने जा रहे है तो उसमे दही को जरूर शामिल करे। कैल्शियम की मौजूदगी में बॉडी में कोर्टिसोल की मात्रा पैदा होती हैं। जिसके असंतुलन की वजह से शरीर में मोटापा, हाइपरटेंशन, कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होना जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। 



6. दिल के लिए लाभकारी 

दिल की बीमारियाँ ज्यादा बूढ़े और बच्चों में होती हैं। जिसे काफी हद तक दही खा कर कम किया जा सकता हैं। दही खाने से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता हैं, साथ में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कण्ट्रोल में रहता हैं। जिससे आर्टरी बेहतर ढंग से काम कर पाती हैं और हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल की बीमारियाँ होने का ख़तरा काफी कम हो जाता हैं। 


7.  हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाये 


सभी डेयरी प्रोडक्ट्स हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। दही खाने से फॉस्फोरस और कैल्शियम की प्राप्ति होती हैं, जिससे  हड्डियाँ और दांत मजबूत बनते हैं। गर्भवती स्त्रियों को कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती हैं। इसलिए उन्हें दूध-दही का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। इसके अलावा बढ़ती उम्र में आर्थराइटिस की बीमारी को दही खा कर दूर किया जा सकता हैं। 


8.  कंडीशनर का काम करे 


बालों के लिए यह जरूरी नॉरिशमेंट की सप्लाई  दही लगाकर की जा सकती हैं। रिसर्च के मुताबिक दही में लैक्टिक एसिड, सफेद बालों की समस्या और बालों का झड़ने आदि से छुटकारा दिलाता हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स बालों की कंडीशनिंग के लिए मददगार होते हैं। 


9. बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये 

दही में Good Bacteria पाए जाते हैं जो बॉडी की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं, जिससे शरीर को कई तरह की बीमारियों और इन्फेक्शन से दूर रहने में आसानी होती हैं। दही खाने से स्त्रियों में होने वाली वेजाइनल इन्फेक्शन भी दूर होता हैं। दही को सब्जियों की करी बनाने के लिए फ्लेवर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। रोजाना भोजन में दही को जरूर शामिल करना चाहिए, इससे सेहत अच्छी रहती हैं। 


10. कील-मुहांसे दूर करे 


दही को चेहरे पर लगाने से कील-मुहांसे दूर होते हैं। इसका फेस पैक झुर्रियों की समस्या से निजात दिलाता हैं। उम्र के साथ स्किन में होने वाले बदलाव में दही बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता हैं। इसे खा कर या फिर इसे चेहरे पर लगा कर कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता हैं। 


11.  लैक्टोज़ की कमी को पूरा करे 


लैक्टोज़ की मात्रा दूध में ज्यादा होती हैं, जिसके कारण कई लोगो को दूध पीना अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में वह लोग दही खा सकते हैं। क्योंकि इसमें लैक्टोज़, लैक्टिक एसिड में बदल जाता हैं। यह भोजन को पचाने में सहायता करता हैं। साथ ही दही खाने से दूध में मिलने वाले सभी पोषक तत्वों की पूर्ति भी हो जाती हैं। 


चेतावनी :- दही खाने से कई लोगो में गले से सम्बंधित समस्याएं होने लगती हैं। क्योंकि दही की तासीर ठंडी हैं। इसलिए गले  से सम्बन्धित प्रॉब्लम होने पर दही खाने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।