Header Ads

केले से सेहत को होने वाले 14 फायदे जानिए।

Banana
केला खाने के फायदे के बारे में अगर आप अनजान हैं तो यह लेख जरूर पढ़े। केले के बारे में यह कहा जाता ही इसे मनुष्य हज़ारों सालों से खाता रहा हैं। केले की खेती दुनिया के कई सारे देशो में की जाती हैं। ज्यादातर लोग केले को शक्ति देने वाला फल समझ कर खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं की केला सिर्फ ताकत देने वाला फल नही हैं, बल्कि इसमें कई सारे औषधीय गुण भी छिपे हुए हैं। आइये जानते है केले से होने वाले 14 बेहतरीन फायदे के बारे में। Health Benefits of Banana in Hindi.


केले के फायदे :- 

1.  कब्ज़ के मरीजों के लिए केला बहुत ही फायदेमंद फल हैं। केला खाने से कब्ज़ की समस्या दूर होती हैं।

2. कच्चे केले में स्टार्च होता हैं जो पाचन क्रिया की गति को कम कर देता हैं। इसलिए दस्त होने पर केला खाने से दस्त को रोकने में मदद मिलती हैं।

3.  आंतो में अल्सर होने पर या पेट से सम्बंधित बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए केला खाना चाहिए।

4.  केले में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। जो कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए फायदेमंद होता हैं। यह शरीर की धमनियों में खून को जमने से रोकता हैं।

5. कई बार रासायनिक या कृषिम दवाओं के सेवन से मूंह में छाले हो जाते हैं। कच्चे केले को सूखा कर बनाये। इस चूर्ण की थोड़ी सी मात्रा को मूंह के छालों पर लगाये। इससे मूंह के छाले बहुत ही जल्दी ठीक होने लगते हैं। कच्चे केले में Glycosides नाम का फ्लेवोनोइड्स पाया जाता हैं जो मूंह के छालों को ठीक करता हैं।





6. केले में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। केला खाने से शरीर में खून बढ़ता और शरीर में ताकत आती हैं।

7.  गर्भावस्था के दिनों में गर्भवती महिला को केला जरूर खाना चाहिए। क्योंकि केला विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता हैं जो न सिर्फ प्रेग्नेंट महिला के लिए फायदेमंद होता हैं, बल्कि उसके होने वाले बच्चे के लिए भी लाभकारी होता हैं।

8. केला छोटे बच्चों के लिए बहुत ही अच्छा और पौष्टिक फल हैं। दस्त की समस्या होने पर बच्चों को केला मैश करके खिलाने से उन्हें कमजोर नहीं होती हैं।

9.  खाना खाने के बाद केला खाने से भोजन आसानी से हजम हो जाता हैं।

10.  प्रतिदिन एक केला और एक गिलास दूध पीने से वजन कण्ट्रोल में रहता हैं। साथ ही इससे बार-बार भूख भी नहीं लगती हैं।

11.  केले के तने का सफ़ेद भाग के रस को नियमित लेने से डायबिटीज की बीमारी धीरे-धीरे करके दूर हो जाती हैं।

12.  कच्चे केले को दूध में मिला कर चेहरे पर लगाने से स्किन में निखार आता हैं और चेहरा चमकदार बनता हैं।

13. जी मचलाने पर एक कटोरी में पका हुआ केला फेंट ले और इसमें एक चम्मच मिश्री और एक छोटी इलायची पीस कर मिला ले। इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके खाए, इससे जी मचलना बंद हो जाता हैं।

14.  केले को अगर दूध के साथ लिया जाये तो इसका असर कुछ ही दिनों में शरीर पर दिखाई देने लगता हैं।