Header Ads

चुकंदर खाने के 10 बेहतरीन फायदे जानिए।

Beetroot
चुकंदर खाने के फायदे जानने के लिए यह लेख जरूर पढ़े। चुकंदर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करे, क्योंकि यह सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं। चुकंदर के गुणों को जानने के बाद चुकंदर को जरूर खाना चाहेंगे। चुकंदर खाने से ब्लड शुगर, शारीरिक कमजोरी और एनीमिया जैसी बिमारियों को दूर करने में मदद मिलती हैं। आइये चुकंदर खाने से सेहत को क्या-क्या लाभ होते हैं? इसके बारे में जानते हैं। Health benefits of Beetroots in Hindi.

चुकंदर खाने के 10 फायदे :-

1. ब्लड प्रेशर को कम करे


चुकंदर में नाइट्रेट होता हैं जो पेट में बनने वाली गैस को कम करता हैं। इसे नाइट्रेट ऑक्साइड के नाम से भी जाना जाता हैं। हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट में कम से कम आधा किलोग्राम चुकंदर को जरूर शामिल करे।


2. एनीमिया यानि खून की कमी दूर करे

लोगो का यह विश्वाश हैं की चुकंदर लाल रंग का होता हैं, इसलिए इसे खाने से या फिर इसका जूस पीने से शरीर में खून बनता हैं। लेकिन इसके पीछे की सचाई यह हैं की शरीर में खून बढ़ाने के लिए चुकंदर का लाल रंग होना जरूरी नहीं हैं। बल्कि असली हकीकत यह हैं की इसमें आयरन ज्यादा मात्रा में होता हैं। जो Hemagglutinin को सही बनाये रखता हैं। Hemagglutinin बॉडी में ऑक्सीजन और न्यूट्रीएंट्स की सप्लाई करता हैं। एनीमिया की बीमारी वैसे भी शरीर में आयरन की कमी की वजह से होती हैं। इसलिए शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया की बीमारी होने पर चुकंदर खाने की सलाह दी जाती हैं। 


3. ख़राब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करे 


इसमें घुलनशील फाइबर, फ्लेवोनोइड्स और Beta-Cyanin होता हैं। Betacyanin की वजह से चुकन्दर का रंग लाल होता हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा पाए जाते हैं जो शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे दिल की बीमारियाँ होने का ख़तरा काफी ज्यादा कम हो जाता हैं। 

4. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद 

चुकंदर में फोलिक एसिड पाया जाता हैं जो गर्भवती स्त्रियों और उनके गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए बहुत ही जरूरी तत्व हैं। इसके अलावा गर्भावस्था के दिनों में चुकंदर खाने से गर्भवती महिला को एनर्जी प्राप्त होती हैं। चुकंदर में पाया जाने वाला फोलिक एसिड शिशु की स्पाइनल कॉर्ड के लिए अच्छा माना जाता हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चुकंदर जरूर खाना चाहिए। 


5. डायबिटीज में फायदेमंद 

जिन लोगो को डायबिटीज की समस्या हैं, उन्हें मीठा खाने का बहुत ज्यादा मन करता हैं। ऐसे में उन लोगो की मीठा खाने की इच्छा को चुकंदर खा कर पूरी की जा सकती हैं। इसके अलावा चुकंदर को खाने से उन्हें खुल कर भूख भी लगने लगती हैं। चुकंदर बॉडी के शुगर लेवल को सही बनाये रखता हैं। साथ ही चुकंदर में दूसरी सब्जियों के मुकाबले कम कैलोरी होती हैं और यह फैट फ्री भी होता हैं। 




6. कब्ज़ दूर करे 

इसमें फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता हैं। इसलिए Beetroot को खाने से पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसे रोजाना खाने से कब्ज़ से मुक्ति मिलती हैं, पेट सही बना रहता हैं और शरीर के toxins भी बाहर निकल जाते हैं। 


जरूर पढ़े :- कब्ज़ दूर करने के 15 उपयोगी घरेलु नुस्खे, उपाय और तरीके


7. कैंसर से बचाए 


चुकंदर में betacyanin पाया जाता हैं जो कैंसर से लड़ने में आपकी मदद करता हैं। जिन लोगो को ट्यूमर या ब्रेस्ट कैंसर हैं, उन्हें चुकंदर खाने की सलाह दी जाती हैं। चुकंदर को खाने से कैंसर के इलाज में मदद मिलती हैं। 

8. दिमाग के लिए फायदेमंद 

एक रिसर्च के अनुसार चुकंदर का जूस 16% तक शारीरिक क्षमता को बढ़ाता हैं। चुकंदर में नाइट्रेट होता हैं, जिसके कारण ऑक्सीजन की सप्लाई शरीर के सभी अंगो तक आसानी से हो पाती हैं। इससे दिमाग भी सही तरह से काम करता हैं। चुकंदर खाने से याददाश्त में भी बढ़ोतरी होती हैं। इससे याददाश्त को दुरुस्त या तेज़ बनाने में मदद मिलती हैं। 

9. थकान दूर करे 

एक अध्यन के अनुसार चुकंदर बॉडी की एनर्जी को बढ़ाता हैं। इसमें नाइट्रेट होता हैं, जिसके कारण पुरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छी तरह से होती हैं। जिससे शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ जाता हैं। इसके अलावा चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में होने की वजह से शारीरिक क्षमता भी बढ़ जाती हैं। 

10. ऑस्टियोपोरोसिस में फायदेमंद 


चुकंदर में सिलिका नाम का मिनरल पाया जाता हैं। जो शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करता हैं। कैल्शियम हड्डियों के लिए काफी ज्यादा जरूरी तत्व हैं। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता हैं। इसलिए रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पिए या फिर चुकंदर खाए ताकि शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सके।