Header Ads

खजूर खाने के 12 बेहतरीन फायदे जानिए।

Dates
खजूर खाने के फायदे बहुत ज्यादा हैं। इसे ड्राई फ्रूट्स के तौर पर खाया जाता हैं जो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हैं। खजूर खाने में मीठा होता हैं और इसमें विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। खजूर आपको विभिन्न साइज़ में बाज़ार में आसानी के साथ मिल जायेगा। खजूर में मेद्जुल, खाद्रवी और सैयदी किस्मे काफी लोकप्रिय हैं। आइये खजूर खाने से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं। Health Benefits of Dates in Hindi.

खजूर खाने के फायदे :-

1. खून की कमी दूर करे

खजूर आयरन का अच्छा स्रोत हैं। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती हैं। महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी ज्यादातर पायी जाती हैं। रोजाना खजूर खा कर इसे बहुत ही जल्दी दूर किया जा सकता हैं। इसके अलावा इसमें Flourine की मात्रा भी पाई जाती है, जिससे दांतों की समस्याओं से निजात मिलती हैं।

2. बालों को मजबूत बनाये

प्रतिदिन 2 से 3 खजूर को खाने से बाल जड़ों से मजबूत बनने लगते हैं। इसके अलावा यह बेजान बालों की समस्या से छुटकारा दिलाता हैं और बालों को लम्बा और घना भी बनाता हैं।

3. कब्ज़ दूर करे

खजूर फाइबर से भरपूर होता हैं जो कब्ज़ की समस्या से बहुत ही जल्दी निजात दिलाता हैं। इसके लिए खजूर को रात भर पानी में भिगो कर रखे, और सुबह फ्रेश होने से पहले इसे खा ले। इससे पुरानी से पुरानी कब्ज़ को दूर करने में मदद मिलती हैं।

4. कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करे

खजूर में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता हैं। इसी वजह से इसे खाने से मोटापा नहीं बढ़ता हैं। खजूर का सेवन करने से सिर्फ दिल ही नहीं बल्कि पुरे का पूरा शरीर ही फिट रहता हैं। प्रति 100 ग्राम खजूर में 1.6 ग्राम फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो खून से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता हैं। जिससे दिल की बीमारियाँ होने का खतरा काफी कम हो जाता हैं।



5. एंटी-एजिंग का काम करे

फ्री रेडिकल्स स्किन सेल्स को डैमेज कर देती है, जिससे चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियां पड़ने लगती हैं और आप समय से पहले ही बूढ़े दिखाई देने लगते हैं। खजूर में विटामिन सी पाया जाता है जो इस प्रॉब्लम से बचने में आपकी सहायता करता हैं। यह बॉडी को मेलेनिन के हानिकारक असर से बचाने के साथ ही दाग-धब्बे, झुर्रियां आदि को दूर करता है। इसलिए लम्बी उम्र तक जवान बने रहना चाहते हैं तो खजूर खाईये जनाब।

6. बालों का झड़ना कम करे

बालों को हेल्दी बनाये रखने के लिए न्यूट्रॉन्स की जरूरत पड़ती हैं। खजूर में विटामिन सी पाया जाता हैं जो बालों के लिए फायदेमंद हैं। इसकी कमी होने से बालों के गिरने और सफेद होने की समस्या पैदा हो सकती हैं। खून की कमी की वजह से भी हेयर प्रॉब्लम्स हो सकते हैं। इन सभी समस्याओं को जड़ से ख़त्म करने के लिए खजूर का सेवन करने की सलाह दी जाती हैं।

7. विटामिन का खज़ाना

खजूर में कई प्रकार के विटामिन्स जैसे की विटामिन बी-1, बी-2, बी-3, विटामिन ए और सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन सी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट हैं। जो स्किन और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता हैं। तो दूसरी ओर विटामिन ए, आँखों में होने वाली समस्याओं को दूर करता हैं। विटामिन सी, चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को खत्म करने में मदद करता हैं। इसके अलावा विटामिन ए, फेफड़ो और ओरल कैंसर होने के खतरे को कम कर देता हैं।

8. प्रोटीन से भरपूर

बॉडी में बैलेंस्ड प्रोटीन की मात्रा ग्रोथ के साथ मसल्स बनाने के लिए जरूरी मानी जाती हैं। प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा बॉडी फंक्शन को सही बनाये रखता हैं। खजूर प्रोटीन का काफी अच्छा स्रोत माना गया हैं। इसलिए खजूर खाने से शरीर को बहुत ज्यादा फायदा होता हैं।



9. स्किन के लिए होता हैं फायदेमंद

खजूर में विटामिन ए, बी-1, बी-2, बी-3, प्रोटीन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं जो स्किन की अंदरूनी रूप से सफाई करने के साथ, उसकी चमक को बनाये रखते हैं। विटामिन सी और Vitamin P से भरपूर खजूर, स्किन के खिचाव को बरकरार रखता हैं। इसके अलावा यह स्किन को कोमल भी बनाये रखता हैं। रोजाना खजूर खाने से स्किन प्रॉब्लम्स, स्किन इन्फेक्शन आदि से बचने में मदद मिलती हैं।

10. बॉडी को एनर्जी देता हैं

खजूर में ग्लूकोज, सूक्रोज और फ्रक्टोज होते हैं, जो शरीर में एनर्जी को बनाये रखते हैं। दूध के साथ खजूर को खाने से बहुत ज्यादा लाभ मिलता हैं। इसमें कैलोरी काफी कम होती हैं, जो शरीर को हेल्दी बनाये रखती हैं।

11. पेट के कैंसर होने से बचाए

रोजाना खजूर खाने का कोई साइड-इफ़ेक्ट नहीं हैं, बल्कि इससे सेहत को फायदे ही होते हैं। खाने की अनियमितता पेट की बीमारियाँ होने की वजह बनती हैं। इस पर ध्यान न देने से यह सीरियस बीमारी होने की वजह बन जाती हैं। इसलिए भोजन करने में सावधानी बरतनी जरूरी मानी जाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की खजूर खाने से पेट के कैंसर होने का ख़तरा काफी कम हो जाता हैं और यह पेट के कैंसर से भी निजात दिला सकता हैं। इसके अलावा यह आँखों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से रतोंधी और आँखों से सम्बंधित समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती हैं।

12. नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाये

प्रति 100 ग्राम खजूर में 696 ml पोटैशियम की मात्रा पाई जाती हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी हैं। यह शरीर के नए सेल्स और fluid को बनाने का काम करता है। यह दिल के साथ साथ ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल में रखता हैं।