Header Ads

मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान।

Moongfali
मूंगफली खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होती हैं। यही वजह हैं की मूंगफली के दानो का इस्तेमाल नमकीन बनाने के लिए किया जाता हैं। इसके अलावा मूंगफली का तेल और मक्खन भी बनाया जाता हैं, इनके भी अपने ही फायदे होते हैं। मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान जानने के लिए यह लेख पूरा जरूर पढ़े। मूंगफली आपको बाज़ार में हर मौसम में मिल जाएगी। मूंगफली की खेती ज्यादातर दक्षिण अमेरिका और मेक्सिको में होती हैं। भारत में भी मूंगफली को अच्छी खासी मात्रा में उगाया जाता हैं। Health Benefits & Side-effects of Peanut in Hindi.

पाए जाने वाले तत्व का नाम
मूंगफली के प्रति 100 ग्राम की मात्रा में पाए जाने वाले तत्वों की मात्रा
प्रोटीन
7.8 ग्राम
फाइबर
2.6 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट
4.3 ग्राम
वसा
14.7 ml
कैल्शियम
17.1 ml
फॉस्फोरस
111 ml
सोडियम
89.6 ml
मैग्नीशियम
49.3 ml
पोटैशियम
203 ml
कैलोरी
166 कैलोरी



मूंगफली खाने के फायदे :-

1. विटामिन्स का बढ़िया स्रोत हैं मूंगफली

शरीर के सही विकास के लिए विटामिन्स की सबसे अधिक आवश्यकता होती हैं। विटामिन्स बॉडी के सेल्स और टिश्यू के निर्माण में सहायक होते हैं। शरीर के सभी अंगो को सुचारू रूप से चलाने के लिए विटामिन्स की जरूरत पड़ती हैं। मूंगफली में पाए जाने वाले विटामिन्स बॉडी के मेटाबोलिज्म रेट को सही बनाते हैं, जिससे फैट और कार्बोहाइड्रेट को एनर्जी में बदलने में आसानी होती हैं।

2. कैंसर से बचाए

महिलाओं में कोलन कैंसर ज्यादा होता हैं, जिसे मूंगफली के सेवन से बचने में काफी ज्यादा मदद मिलती हैं। हफ्ते में 2 बार मूंगफली से बनाये गये मक्खन को खाने से पुरुषो में 27% और महिलाओं में 58% कोलन कैंसर होने की सम्भावना को कम किया जा सकता हैं।

3. प्रोटीन से भरपूर

बॉडी सेल्स को बनाने के लिए प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती हैं। प्रोटीन नए सेल्स को बनाने के लिए और पुराने सेल्स को रिपेयर करने का काम करता हैं। मूंगफली में प्रोटीन काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता हैं। इसलिए रोजाना कुछ मात्रा में मूंगफली को खाने की सलाह बच्चों के अलावा बड़े लोगो को भी दी जाती हैं। शाकाहारी लोग मूंगफली का सेवन करने अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

4. मिनरल्स का भंडार

मूंगफली में जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और सोडियम जैसे सभी तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। जो बॉडी को एक्टिव बनाये रखने के लिए काफी ज्यादा जरूरी तत्व माने गये हैं। शरीर में सभी मिनरल्स की सप्लाई होने से पाचन क्रिया से लेकर, लीवर और दिल तक को हेल्दी बनाये रखने में मदद मिलती हैं। जिससे कई तरह की बिमारियों से बचने में आसानी होती हैं।




5. दिल को तंदरुस्त बनाये

मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और पोलीअनसैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं। जिससे दिल को हेल्दी बनाये रखने में मदद मिलती हैं। इन दोनों की बैलेंस मात्रा कोलेस्ट्रॉल लेवल को कण्ट्रोल में रखता हैं। यह ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करके शरीर के लिए जरूरी गुड कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन को बढ़ाती हैं। जिससे दिल की कई तरह की बीमारियाँ होने का ख़तरा काफी ज्यादा कम हो जाता हैं।

6. दिमाग के लिए फायदेमंद

मूंगफली में विटामिन बी-3 पाया जाता हैं जो दिमाग के लिए काफी ज्यादा जरूरी हैं। इसे ब्रेन फूड भी माना गया हैं। इसमें मौजूद नियासिन दिमाग के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाता हैं। जिससे भूलने की बीमारी, कमजोर याददाश्त, डिप्रेशन, टेंशन जैसी समस्याओं से निजात पाने में मदद मिलती हैं।

7. एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर

पॉलीफेनोल्स एक अच्छा एंटी-ऑक्सीडेंट हैं। जो मूंगफली में अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। इसमें p coumaric acid और oleic acid भी पाया जाता हैं, जो न सिर्फ ह्रदय को स्वस्थ्य रखने में मददगार होते हैं, बल्कि फ्री रेडिकल्स सेल्स को भो दूर करते हैं। यह हमें कई तरह के इन्फेक्शन से भी बचाए रखते हैं।

8. फोलेट से भरपूर

गर्भवती महिलाओं को उचित मात्रा में फोलेट लेने की सलाह दी जाती हैं। इससे शिशु के जन्म के समय होने वाली कई सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता हैं। इससे प्री-मेच्युर डिलीवरी होने की सम्भावना भी कम हो जाती हैं। यानि की गर्भवती स्त्रियाँ मूंगफली को खा कर असमय होने वाले प्रसव के खतरे से काफी हद तक बच सकती हैं। क्योंकि मूंगफली में फोलेट की काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं।

मूंगफली खाने के नुकसान :-

एलर्जी होना :- ज्यादा मूंगफली खाने से एलर्जी हो सकती हैं। जिससे कई बार मौत भी हो जाती हैं। सेंसटिव स्किन के लिए भी मूंगफली नुकसानदायक होती हैं। इससे मूंह में खुजली, चेहरे और गले में सूजन जैसे एलर्जी के परिणाम देखने को मिल सकते हैं। यहाँ तक की कई बार सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती हैं और अस्थमा का अटैक भी आ सकता हैं। इसलिए जैसे ही एलर्जी का आभास होने लगे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। और जब तक मूंगफली को खाने से हुई एलर्जी ठीक न हो जाये, तब तक किसी भी तरह के सूखे मेवों को खाने से परहेज़ ही करना चाहिए।