Header Ads

बेर खाने के 13 बेहतरीन फायदे और 1 नुकसान के बारे में जानिए।

ber

दोस्तों बेर खाने के फायदे बहुत हैं। बेर को इंग्लिश में berry या jujube के नाम से जाना जाता हैं। बेर में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आज के लेख में हम बेर खाने से सेहत को होने वाले लाभ आदि के बारे में आपको बताएँगे। Health Benefits of Indian Berry In Hindi.

 बेर खाने के 13 फायदे जानिए :- 

1. हड्डियाँ मजबूत बनाये 

 बेर में कैल्शियम और आयरन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगर हैं। 

2. जख्म जल्दी भरता हैं 

बेर की पत्तियों को पीस कर तेल के साथ मिला कर जख्मों पर लगाने से घाव जल्दी भरने लगते हैं। इसके अलावा बेर का गुदा घाव पर लगाने से भी जख्म जल्दी ठीक होने लगता हैं। 

3. बुखार और खांसी दूर करे 

इसमें एंटी-इन्फ्लेमेंट्री गुण पाए जाते हैं। इसलिए बेर का जूस पीने से खांसी और बुखार को दूर करने में काफी ज्यादा मदद मिलती हैं।

4. कैन्सर और ट्यूमर से बचाए

रिसर्च की माने तो बेर एनीमिया, लो ब्लड प्रेशर, लीवर की समस्याओं से तो छुटकारा दिलाता ही हैं। साथ ही यह बॉडी में ट्यूमर सेल्स को पैदा होने से भी रोकता हैं। यह स्किन को हेल्दी बनाने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद फल हैं। 

5. पेट दर्द से आराम दिलाये 

बेर को छाछ के साथ मिला कर लेने से पेट दर्द की समस्या में आराम मिलता हैं।

6. बालों के लिए फायदेमंद 

 र की पत्तियों में 61 जरूरी प्रोटीन पाए जाते हैं, साथ ही इसमें विटामिन सी, कैरोटीनोइड्स और विटामिन बी काम्प्लेक्स भी होता हैं। यह बालों को हेल्दी और घना बनाता हैं। 

7.  वजन कम करने में उपयोगी 

बेर वजन को कम करने के लिए फायदेमंद फल हैं। इसमें वसा की बहुत कम मात्रा पाई जाती हैं, जिसके कारण आप इसे खा कर वजन को कम कर सकते हैं। 


8. फेफड़ो को हेल्दी बनाये 

बेर का रस पीने से खांसी दूर होती हैं। इसके अलावा यह फेफड़ो से सम्बंधित बीमारियों और बुखार के उपचार में सहायता करता हैं। वैज्ञानिकों ने बेर में 8 तरह के फ्लेवोनोइड्स की खोज की हैं। इसमें दर्द को दूर करने वाला गुण पाया जाता हैं। इसके अलावा यह एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेंट्री गुणों से भी भरपूर हैं। 

9.  विटामिन सी का बढ़िया स्रोत

निम्बू और संतरे की तरह बेर मे भी विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। इसमें अन्य फलों की तुलना में ज्यादा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता हैं। इसे खाने से स्किन लम्बे समय तक जवान बनी रहती हैं। अगर संतरे और निम्बू में पाए जाने वाले विटामिन सी का दुसरा विकल्प कोई दुसरा फल हैं तो वह बेर हैं। बेर में विटामिन सी खट्टे फलों के मुकाबले 20 गुना ज्यादा पाया जाता हैं। 

10.  दिल की बीमारियों से छुटकारा दिलाये

बेर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती हैं। जिसके कारण दिल से जुड़ी कई सारी बिमारियों होने का खतरा काफी कम हो जाता हैं। 

11.  खून साफ करे

बेर नेचुरल रक्त शोधक का काम करता हैं। बेर को खाने से खून की साफाई हो जाती हैं। जिससे त्वचा पर निकलने वाले कील-मुहांसे और फोड़े-फुंसियों से मुक्ति मिलती हैं। 

12.  नींद न आने की समस्या से छुटकारा दिलाये

बेर में 18 प्रकार के एमिनो एसिड पाए जाते हैं जो शरीर में प्रोटीन के लेवल को बैलेंस करते हैं। जिससे नींद न आने की समस्या यानी अनिद्रा की समस्या को दूर करने में आसानी होती हैं। 

13.  शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए 

इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती हैं। जब बॉडी की इम्युनिटी मजबूत होगी तो शरीर कई सारी बिमारियों से लड़ने में सक्षम हो जाता हैं। 

बेर खाने के नुकसान :- 

वैसे तो बेर खाने के फायदे जानने के बाद यह काफी हैरानी होती हैं, की इससे कोई नुकसान भी होता हैं? जी हाँ, बेर खाने का नुकसान भी हैं। क्योंकि बेर में कार्बोहाइड्रेट्स ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को बेर नहीं खाना चाहिए। वैसे जिन लोगो को डायबिटीज नहीं हैं, उनके लिए यह मानो कुदरत का दिया हुआ वरदान ही हैं। इसलिए बेर खाओ और स्वस्थ्य रहो।