Header Ads

मुनक्का खाने के फायदे जानिए - (Benefits of Munakka)

MUNAKKA
मुनक्का खाने के फायदे बहुत ज्यादा हैं। मुनक्का को आम बोलचाल की भाषा में बड़ी दाख भी कहा जाता हैं। मुनक्के की तासीर गर्म होती हैं और इसके इस्तेमाल से प्यास को शांत करने में मदद मिलती हैं। यह गर्मी और पित्त को ठीक करने में भी उपयोगी हैं। मुनक्का पेट और फेफड़ों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं। आज के लेख में हम मुनक्का खाने के फायदे और इसके उपयोगी घरेलु नुस्खे और उपाय आदि के बारे में आपको बताएँगे। Health Benefits of Munakka (raisins) in Hindi. 

मुनक्का खाने के फायदे, इसके उपयोगी घरेलु नुस्खे और उपाय :- 

1. मुनक्का आयरन का बढ़िया स्रोत हैं। इसमें आयरन ज्यादा मात्रा में पाया जाता हैं, यही वजह हैं की मुनक्का खून में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता हैं। मुनक्का के सेवन से रंग गोरा होने लगता हैं।

2. बच्चा अगर बिस्तर पर ही पेशाब कर देता हो तो उसे 2 मुनक्के के बीज निकाल कर उसमे 1-1 काली मिर्च डाल कर रात को सोने से पहले उसे खिला दे। इस नुस्खे को लगातार 2 हफ्ते तक अजमाने से बच्चा बिस्तर में पेशाब करना बंद कर देता हैं।

3. क्या आपको मालूम हैं की 4 से 5 मुनक्के को पानी में भिगो कर खाने से चक्कर आने की समस्या से छुटकारा मिलता हैं। यानी चक्कर आना बंद करना चाहते है तो पानी में मुनक्के को भिगो कर खाए।

4. पांच मुनक्के को लेकर उसमे से मुनक्के के बीज निकाल दे। अब आप इसे तवे पर भून ले, फिर इसमें काली मिर्च का पाउडर छिड़क ले। इन्हें कुछ देर तक मूंह में चूसने के बाद चबा कर खा ले। ऐसा करने से खांसी को दूर करने में काफी ज्यादा मदद मिलती हैं।



5. कब्ज़ की शिकायत हैं तो उसके लिए शाम के समय 10 मुनक्कों को स्वच्छ पानी में धो कर एक गिलास दूध में उबाल ले। फिर रात को सोने से पहले इसके बीजों को निकाल दे और मुन्नके को खा कर ऊपर से गर्म दूध पी ले। मुनक्के वाला यह गर्म दूध पीने से पुरानी से पुरानी कब्ज़ भी दूर हो जाती हैं। लेकिन जब आपको यह नुस्खा अजमाने से दस्त होने लगे तो इस उपाय को अजमाना बंद कर दे।

6. 10 से 20 मुनक्के को रात भर पानी में भिगोने के बाद सुबह इनके बीज निकाल कर मुनक्के को चबा चबा कर खाए। तीन सप्ताह तक इसका सेवन करने से खून की सफाई हो जाती हैं और नकसीर की समस्या में भी फायदा होता हैं।

7. मुनक्का एक दवा की तरह काम करता हैं। इसे खाने से शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती हैं। मुनक्का खाने से यौन शक्ति में भी बढ़ोतरी होती हैं। यह शरीर को शक्तिशाली बनाने में मदद करता हैं। मुनक्का के सेवन से शरीर लम्बे समय तक जवान बना रहता हैं और बुढ़ापा आपसे कोसों दूर रहता हैं।


8. अगर पुराने बुखार की वजह से भूख लगना बंद हो गया हो तो 10 से 12 मुनक्के को भून कर सेंधा नमक और काली मिर्च मिला कर खाना चाहिए। इससे भोजन के प्रति हुई अरूचि को दूर करने में मदद मिलती हैं। इस उपाय को अजमाने से रोगी को भूख न लगने की समस्या से छुटकारा मिलता हैं। इसके अलावा जिन लोगो को भूख कम लगती हो, वे लोग भी इस उपाय को अजमा सकते हैं, यह भूख बढ़ाने वाला बहुत ही कारगर घरेलु नुस्खा हैं।